Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अभिमन्यु को माफ़ कर पाएगी अक्षरा, क्या फिर एक होंगे अभिरा?

YRKKH: अभिमन्यु को माफ़ कर पाएगी अक्षरा, क्या फिर एक होंगे अभिरा?

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु गोयनका हाउस जाता है। सब अभिमन्यु को देख कर चौंक […]

YRKKH
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2022 15:22:53 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु गोयनका हाउस जाता है। सब अभिमन्यु को देख कर चौंक जाते हैं। अभिमन्यु के साथ बिरला फैमिली और मीडिया भी आती है। अक्षरा अभिमन्यु की इस हरकत से चौंक जाती है। अभिमन्यु मीडिया के सामने अपनी जैकेट उतारता है। सब उसे देख कर हैरान हो जाते हैं। वो मीडिया के सामने कायरव को बेगुनाह साबित करता है। अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि सबूत उसके पास इतनी देर से कैसे पहुंच गया । अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि वह हमेशा सही थी।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु महिमा का सच बिरला के सामने लाता है। अक्षरा अभिमन्यु से पूछती है कि उसे ये सबूत कहां से मिले। अभिमन्यु अक्षरा को बताता है कि पार्थ ने उसे ये सबूत दिए हैं। अक्षरा महिमा को खूब सुनाती है। सब महिमा को उसकी गलती के लिए डांटते हैं। अक्षरा कहती हैं अगर महिमा, बिरला से माफ़ी मांगेगी तो वो ये सब रफा-दफा कर देंगे। पार्थ गोयनका से माफ़ी मांगता है। लेकिन महिमा माफ़ी मांगने से मना कर देती है और वहां से चली जाती है।

अभिमन्यु ने मांगी माफ़ी

बिरला परिवार गोयनका से माफ़ी मांगते हैं और वहां से चले जाते हैं। अभिमन्यु मनीष के पैरों पर जुकता है और उससे माफ़ी मांगता है। कायरव, अभिमन्यु को गले लगाता है और उसे थैंक यू कहता है। मनीष अभिमन्यु को कहता है कि उसका एहसान वो जरूर चुकाएगा। लेकिन वो उसे माफ़ नहीं करेगा। क्योंकि अभिमन्यु ने अक्षरा पर भरोसा नहीं किया। अभिमन्यु गोयनका हाउस से जाता है। अक्षरा उसे कहती है कि वो कॉल करेगी।

अभिमन्यु, अक्षरा के फ़ोन का इंतजार कर रहा होता है। मंजिरी महिमा को उसकी गलती के डांट लगाती है। महिमा मंजिरी पर हाथ उठाने की कोशिश करती हैं तभी वो उसका हाथ पकड़ लेती है। अभिमन्यु बिरला हाउस में आता है और महिमा से सवाल करता है कि उसने ऐसा क्यों किया।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुहासिनी, अक्षरा को सोच समझ के फैसला लेने के लिए कहती है। वहां मंजिरी अभिमन्यु को पूजा में ध्यान लगाने के लिए कहती है। मंजिरी अभिमन्यु से कहती है अगर उसका मन पूजा में नहीं लग रहा तो उसे वो करना चाहिए जो उसका दिल कह रहा है। फिर अभि अक्षरा से मिलने जाता है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव