Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अभिमन्यु को दूसरा मौका दे पाएगी अक्षरा, कल होगा तलाक?

YRKKH: अभिमन्यु को दूसरा मौका दे पाएगी अक्षरा, कल होगा तलाक?

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही, नील संग अपना रिश्ता टूटने की वजह से बेहद गुस्से में होती है। वो इस सब का जिम्मेदार अक्षरा को बताती है। आरोही चीजें फेंकने लगती है। अक्षरा, आरोही को शांत करने की कोशिश करती है। लेकिन आरोही उसे अभिमन्यु के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 5, 2022 15:32:12 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही, नील संग अपना रिश्ता टूटने की वजह से बेहद गुस्से में होती है। वो इस सब का जिम्मेदार अक्षरा को बताती है। आरोही चीजें फेंकने लगती है। अक्षरा, आरोही को शांत करने की कोशिश करती है। लेकिन आरोही उसे अभिमन्यु के खिलाफ भड़काती है और वह उसे सेकेंड चांस देने से मना करती है। आरोही, अक्षरा को कहती है कि वो कभी भी खुश नहीं रहेगी। उसे हमेशा अभिमन्यु से अलग होने का डर लगा रहेगा। वहां नील, अभिमन्यु से अक्षरा को वापस घर लाने के लिए कहता है।

क्या होगा अक्षरा का फैसला ?

अभिमन्यु, अक्षरा के बारे में सोचता है। अक्षरा वहां से चली जाती है फिर वो गाना गाती है और सोचती है कि क्या उसे अभिमन्यु को दूसरा अवसर देना चाहिए। अक्षरा के मन में बार-बार आरोही का ख्याल आता है। अक्षरा को मैसेज आता है कि अगले दिन कोर्ट में दोनों की तलाक की तारीख है। दोनों को इस बात का पता चलता है। मंजिरी अभिमन्यु से अक्षरा को घर वापस लाने के लिए कहती है। अभिमन्यु कहता है कि उसने अक्षरा से अपने दिल की बात कह दी है।

आरोही को पड़ा थप्पड़

अक्षरा वहां से चली जाती है। मनीष आरोही को समझाता है। सभी खाना खाते हैं अक्षरा कुछ सोच रही होती है। कायरव अक्षरा से पूछता है क्या दिक्कत है? आरोही आती है और सबसे कहती है वो अक्षरा को ज्यादा अच्छा मानते हैं। स्वर्णा आरोही को थप्पड़ मारती है। स्वर्णा आरोही से कहती है कि वो अक्षरा से दूर रहे।

कल का एपिसोड

महिमा, अभिमन्यु से कहती है कि अक्षराका उसे दूसरा अवसर देने का बिल्कुल भी मन नहीं है। अभिमन्यु अक्षरा के पास जाता है तभी उसका एक्सीडेंट हो जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु की बाइक देख कर चौंक जाएगी।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव