Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: मंजिरी और अक्षरा के बीच आ सकती है दरार, दी चेतावनी

YRKKH: मंजिरी और अक्षरा के बीच आ सकती है दरार, दी चेतावनी

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु कोर्ट जाने के लिए निकलता है। अभिमन्यु कहता है वो अक्षरा के फैसले का सम्मान करता है। अभिमन्यु बाइक पर बैठता है तभी उसके घर की तरफ बारात आ रही होती है, वो उन्हें कहता है कि आप गलत जगह आ गए हैं। अभिमन्यु देखता है कि डोली […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2022 16:33:31 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु कोर्ट जाने के लिए निकलता है। अभिमन्यु कहता है वो अक्षरा के फैसले का सम्मान करता है। अभिमन्यु बाइक पर बैठता है तभी उसके घर की तरफ बारात आ रही होती है, वो उन्हें कहता है कि आप गलत जगह आ गए हैं। अभिमन्यु देखता है कि डोली से अक्षरा निकलती है, वो दोनों डांस करते हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी,अभिमन्यु-अक्षरा का गृहप्रवेश करती हैं तभी अक्षु सबसे कहती है वो अभि से पहले कुछ बात करना चाहती है। मंजिरी इस बात से नाराज हो जाती है। अभिमन्यु और अक्षरा मंजिरी से कहते हैं कि उन्हें बस 2 मिनट बात करनी है। दोनों आपस में बात करते हैं। अक्षरा, अभिमन्यु को अपने दिल की बात बताती है। अक्षरा कहती है कि वो सब कुछ छोड़कर जयपुर जाने वाली थी। वो देखती है कि वहां किसी का एक्सीडेंट हो गया है, उसे लगता है वो अभिमन्यु था जिसके बाद अक्षु डर जाती है। इसी इंसिडेंट के बाद अक्षरा, अभिमन्यु के पास जाती है।

अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि दूसरे मौके पर भरोसा ज्यादा जरुरी होता है। सब अक्षरा और अभिमन्यु का इंतजार करते है, मंजिरी दोनों का गृहप्रवेश करती है। गोयनका अक्षरा के फैसले से खुश होते हैं। दोनों परिवारों में ख़ुशी आ जाती है पर कहीं न कहीं मंजिरी थोड़ी परेशान होती है।

कल का एपिसोड

आपको कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी अभिमन्यु से कहती है कि उसे अक्षरा से बात करनी है। मंजिरी, अभिमन्यु से कहती हैं कि उसे अक्षरा से बात करनी है। मंजिरी अक्षरा से कहती है, अभिमन्यु ने बहुत कुछ सहन किया है, बहुत दुख देखें हैं लेकिन वो अब नहीं चाहती की उसके बेटे की आँखों में एक भी आंसू आए।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव