Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: नील-आरोही की हो गई शादी, अब क्या करेंगे अभिमन्यु-अक्षरा

YRKKH: नील-आरोही की हो गई शादी, अब क्या करेंगे अभिमन्यु-अक्षरा

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु सभी बच्चों का अच्छे से चेकअप करता है। अक्षरा, अभिमन्यु का इंतजार करती है। अभिमन्यु उसे बताता है कि सभी का इलाज सही से हो गया है। वो रात को हॉस्पिटल में रुकने का फैसला करते हैं। तभी नर्स अभिमन्यु से […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2022 15:37:53 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु सभी बच्चों का अच्छे से चेकअप करता है। अक्षरा, अभिमन्यु का इंतजार करती है। अभिमन्यु उसे बताता है कि सभी का इलाज सही से हो गया है। वो रात को हॉस्पिटल में रुकने का फैसला करते हैं। तभी नर्स अभिमन्यु से कहती हैं नील ने दवाई नहीं भेजी है। साथ ही उन्होंने चाइल्ड स्पेशलिस्ट को भी नहीं बुलाया है। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि वो चाइल्ड स्पेशलिस्ट को फ़ोन करेगी और वो तब तक दवाई का इंतजाम करे।

घर छोड़ कर चली गई आरोही

नील आरोही से बात कर रहा होता है। आरोही नील को मंगलसूत्र और कुछ पेपर्स देती है। अक्षरा-अभिमन्यु नील को देखते हैं, पहले अभिमन्यु उसे डांटता है। अभिमन्यु नील से पूछता है कि उसके हाथ में मंगलसूत्र क्या कर रहा है? नील कहता है उसे ये यहीं पड़ा हुआ मिला। अक्षरा को नील की बात पर यकीन नहीं होता। वहां दूसरी और गोयनका आरोही को बिरला हाउस न जाने के लिए कहते हैं। लेकिन आरोही अपनी जिद्द पर बनी रहती है। स्वर्णा आरोही को समझाने जाती है तभी वो देखती है कि आरोही का कमरा फैला हुआ है और सारे गहने भी गायब है। कायरव कहता है कहीं वो घर छोड़कर भाग तो नहीं गई।

अभिमन्यु का बर्थडे

अभिमन्यु सोने की एक्टिंग करता है। अक्षरा, बिरला के साथ मिलकर अभिमन्यु के लिए सरप्राइज प्लान करती हैं। अभिमन्यु रेडी होता है। अक्षरा, अभिमन्यु को सरप्राइज देती है। उसने बिरला हाउस को डेकोरेट किया होता है। अभिमन्यु ये देख कर बेहद खुश हो जाता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सभी घरवाले अभिमन्यु का जन्मदिन मना रहे होते हैं। तभी सभी गेट को देख कर चौंक जाते हैं। दरअसल वो देखते हैं कि नील और आरोही ने शादी कर ली। अब क्या होगा नील के इस फैसले का अंजाम ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव