मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा कहती है कि अभिमन्यु उससे बदला ले रहा है क्योंकि कल उसने उसे सरप्राइज दिया था। फिर अभिमन्यु, अक्षरा को सरप्राइज देता है। दोनों साथ मे टाइम स्पेंड करते हैं। आरोही कहती है ये लाइट को क्या हो गया? नील आरोही से कहता है कि वो अँधेरे में बहुत सुंदर लग रही हैं। वो नील से कहती हैं उसे गर्मी पसंद नहीं है। उसे गर्मी में सिर्फ पसीना आता है और कुछ भी नहीं। नील वहां से चले जाता है। अभिमन्यु, अक्षरा को अपने सपने के बारे में बताता है। अभिमन्यु कहता है वो मनीष से अक्षरा की डिलवरी के बारे में बात कर रहा था। अक्षरा कहती है उसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं।
अक्षरा-अभिमन्यु बेबी प्लानिंग की बात करते हैं। अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि बेबी होने के बाद वो उसे भूल न जाए। फिर अक्षरा उसे किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट के बारे में बताती है। सब ब्रेकफास्ट करने जाते हैं। अक्षरा, आरोही को देखती है। आरोही सब से कहती है कि वो जानती है कि उसके आने से कोई खुश नहीं है। मंजिरी अक्षरा से पूछती है, वो कहां जा रही है? अक्षरा उसे म्यूजिक एल्बम के बारे में बताती है। महिमा उसे हॉस्पिटल ज्वाइन करने के लिए कहती हैं। आरोही कहती है वो अभी हॉस्पिटल ज्वाइन नहीं करना चाहती, वो घर पर ध्यान देना चाहती हैं।
अक्षरा जा रही होती है तभी अभिमन्यु उसे रोक लेता है। वो उसे ध्यान से जाने के लिए कहता है। थोड़ी देर बाद रोहन, अभिमन्यु को कॉल करता है और वो उसे अक्षरा के एक्सीडेंट के बारे में बताता है। अभिमन्यु कहता है उसे पहले ही अजीब लग रहा था। उसे अक्षरा को नहीं जाने देना था। अभिमन्यु हॉस्पिटल पहुंचता है, अक्षरा को देखता है।
अक्षरा, अभिमन्यु को बुलाती है। वो उससे माफ़ी मांगता है। अक्षरा कहती है कि वो ठीक है। अक्षरा के पेट पर चोट लगी होती है। वो अक्षरा से पूछता है कि उसका एक्सीडेंट कैसे हुआ। अक्षरा बताती है कि वो रोड क्रॉस कर रही थी तभी बाइक का हैंडल उसके पेट पर लग गया था। वो रिपोर्ट चेक कर रहा होता है वो देखता है कि सब ठीक है। अभिमन्यु अक्षरा के डॉक्टर से मिलता है। आरोही वंश को बताती है कि वो बिरला हाउस पहुंच गई है।
आरोही, मंजिरी को देखकर ड्रामा करने लगती है। वो कहती है उसकी शादी हुई थी लेकिन वो इतनी अनलकी है कि उसके पदफेरे भी नहीं होंगे। अभिमन्यु डॉक्टर्स से पूछता है कि सब ठीक है ? डॉक्टर बताती है कि अक्षरा को इंटर्नल इंजरी हुई है। वो कहती है अक्षरा को कन्सीव करने में दिक्कत आ सकती है।
कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डॉक्टर अभिमन्यु को बताती है कि अक्षरा कभी कन्सीव नहीं कर पाएगी अगर उसने कन्सीव कर भी लिया तो उसकी जान भी जा सकती है। अक्षरा, अभिमन्यु से पूछती है, किसकी प्रेग्नेंसी में दिक्कत है? अभिमन्यु अक्षरा से आराम करने को कहता है।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव