मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डॉक्टर, अभिमन्यु को अक्षरा की इंजरी के बारे में पता चलता है। दरअसल, अक्षरा को कंसीव को करने में दिक्कत आ सकती है। अगर अक्षरा कंसीव कर भी लेती है तो उसकी जान पर खतरा बना रहेगा। वहां अक्षरा हॉस्पिटल के बेबी के साथ खेल रही होती है। डॉक्टर कहते हैं वैसे अक्षरा को कभी मां नहीं बनना चाहिए क्योंकि उनकी जान का सवाल है। अभिमन्यु बहुत परेशान होता है। वो अक्षरा को देखता है और खुद को संभाल नहीं पाता है। अभिमन्यु हॉस्पिटल से भाग जाता है। उसके दिमाग में डॉक्टर की बताई हुई बात घूम रही होती है। अभिमन्यु गाड़ी से टकरा कर गिर जाता है।
अक्षरा अभिमन्यु को ढूंढ़ती है। अभिमन्यु कहता है ये क्या हो गया? वो लोग आज ही बच्चे की बात कर रहे थे। अभिमन्यु रोने लगता है। अक्षरा, रोहन से अभिमन्यु के बारे में पूछता है। रोहन अक्षरा को कहता है कि आपका डॉक्टर चला गया है। अक्षरा कहती है फिर अभिमन्यु किसी सर्जरी के लिए गया होगा। साथ ही वो हर्ष और आनंद को उसके एक्सीडेंट के बारे में बताने के लिए मना करती है।
अभिमन्यु गुस्से में होता है। उसके फ़ोन पर कॉल करता है। अभिमन्यु, अक्षरा के पास पहुँचता है। अक्षरा, अभिमन्यु को बेबी के बारे में बताती है। गोयनका हाउस में मनीष, वंश को ऑफिस का काम बताता है। मनीष कायरव को देख कर खुश हो जाता है। साथ ही कायरव को फिर से काम करते देख वंश भी खुश हो जाता है। मंजीरी स्वर्णा को कॉल करती है। स्वर्णा टेंशन में आ जाती है। अभिमन्यु अक्षरा को आराम करने के लिए कहता है। अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि वो टेंशन में लग रहा है, वो उससे पूछती है कि क्या हुआ ? अक्षरा अभिमन्यु को समझाती है।
स्वर्णा, गोयनका को आरोही के बारे में बताती है। वो कहती है आरोही अब बिरला हाउस में रह रही है। मनीष कहता है आरोही उनके लिए मर चुकी है। अभिमन्यु बहुत परेशान होता है। अभिमन्यु कहता है कि वो अक्षरा को इस बारे में कैसे बताएगा। अभिमन्यु उसे सच बताने के बारे में सोचता है। लेकिन वो इससे पहले बेस्ट डॉक्टर्स को ढूंढ़ने का फैसला लेता है। वो साल डॉक्टर फिलिप को कॉल करता है। वो उसे अक्षरा के बारे में बताता है। वहां से उसे कोई अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलता है। फिर वो डॉ मधु से बात करता है। अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि किस की प्रेग्नेंसी में दिक्कत है। वो उससे पूछती है सब ठीक है ? अभिमन्यु अक्षरा से झूठ बोलता है। अक्षरा कहती है भगवान उसे कभी ऐसी कोई परेशानी न दे क्योंकि वो बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।
कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी अक्षरा की प्रेग्नेंसी को लेकर बात कर रही होती है। अभिमन्यु ये बात सुनकर फिर दुखी हो जाता है। वो देखता है कि अक्षरा उसके लैपटॉप में कुछ काम कर रही है। ये देख कर अभिमन्यु डर जाता है। अभिमन्यु परेशान होता है कहीं अक्षरा डॉक्टर की रिपोर्ट न देख ले।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव