मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड की शुरुआत होती है शिवू से, जो कि रो रहा होता है। पूरा बिरला परिवार शिवू को चुप कराने की कोशिश करता हैं। शेफाली, नील, आरोही कोई भी शिवू को चुप नहीं करा पाता। मंजिरी अक्षरा से कहती है कि शिवू उससे घुल मिल गया है, वो उसे चुप करा सकती है। अक्षरा गाना गाती है लेकिन फिर भी शिवू चुप नहीं होता। अक्षरा कहती है उसका गाना सुनकर तो वो हमेशा चुप हो जाता था। अक्षरा देखती है कि शिवू के कपड़ो में टैग होता है, जो उसे चुभ रहा होता है। मंजिरी अक्षरा से कहती है कि वो बहुत अच्छी मां बनेगी। अभिमन्यु ये सुनकर परेशान हो जाता है।
मंजिरी को पता चली सच्चाई
अक्षरा पौधों में पानी डाल रही होती है तभी उसके पेट में दर्द होता है। मंजिरी अक्षरा से पूछती है कि उसे क्या हुआ। मंजिरी के बार-बार पूछने पर अक्षरा उसे एक्सीडेंट के बारे में बताती है। मंजिरी बहुत परेशान हो जाती है। अक्षरा कहती है उसने इसी वजह से उसे एक्सीडेंट के बारे में नहीं बताया। अभिमन्यु, मंजिरी को समझाता है। मंजिरी अभिमन्यु से पूछती है कि अक्षरा ठीक है ? अभिमन्यु कुछ नहीं कहता और वहां से चले जाता है।
आरोही का प्लान
अक्षरा को मनीष का कॉल आता है। वो उसे आरोही के बारे में बात छुपाने के लिए डांटता है। अक्षरा मनीष की तबियत के बारे में पूछती है। आरोही अक्षरा से कुछ कहकर जाती है लेकिन अक्षरा फ़ोन पर बात कर रही होती है इसीलिए उसे कुछ समझ नहीं आता है। लेकिन सच तो कुछ और होता है। आरोही सिर्फ बोलने की एक्टिंग करती है ताकि वो अक्षरा को फंसा सके। दरअसल, मंजिरी ने आरोही और नील के लिए बिरला हाउस में सत्यनारयण की कथा रखवाई होती है। बस इसी बात का आरोही फायदा उठाती है।
अक्षु की आवाज
अक्षरा लैपटॉप पर ऑडिशन चेक कर रही होती है और वो परेशान हो जाती है। अभिमन्यु उसे देख कर डर जाता है। अक्षरा इसीलिए परेशान होती है क्योंकि उसकी पहचान यानी उसकी आवाज उससे दूर चली गई है। अक्षरा म्यूजिक डायरेक्टर के पास जाती है, वो उसे बताती है कि माया की आवाज के पीछे उसका गाना है लेकिन वो अक्षु की बात पर यकीन नहीं करता।
प्रीकैप
कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही को चक्कर आ जाते हैं। दरअसल आरोही नाटक कर रही होती है। आरोही का बीपी लो हो जाता है क्योंकि उसका व्रत होता है। आरोही इस सबका इल्जाम अक्षरा पर बड़ी ही चालाकी से लगा देती है। नील अभिमन्यु पर गुस्सा करता है। वो कहता है उसे हर जगह सिर्फ आरोही की गलती दिखाई देती है।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव