Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: आरोही-अक्षरा के बुरे रिश्ते का असर पड़ेगा अभिमन्यु-नील के भाईचारे पर

YRKKH: आरोही-अक्षरा के बुरे रिश्ते का असर पड़ेगा अभिमन्यु-नील के भाईचारे पर

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा म्यूजिक डायरेक्टर से वक्त मांगती है। म्यूजिक डायरेक्टर उसे एक मिनट का वक्त देता है। अभिमन्यु, अक्षरा को ऑल द बेस्ट कहता है। आरोही नील को हॉस्पिटल के पेपर्स साइन करने के लिए कहती है। आरोही उसे कहती है कि ये […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2022 16:07:09 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा म्यूजिक डायरेक्टर से वक्त मांगती है। म्यूजिक डायरेक्टर उसे एक मिनट का वक्त देता है। अभिमन्यु, अक्षरा को ऑल द बेस्ट कहता है। आरोही नील को हॉस्पिटल के पेपर्स साइन करने के लिए कहती है। आरोही उसे कहती है कि ये बिरला हॉस्पिटल का मामला है और वो भी एक बिरला है। वो कहती है कि इसकी शुरुआत आज से ही करते हैं, इसमें आरोही का पूरा साथ महिमा भी देती है।

अक्षरा गाना गाती है ‘लग जा गले’ बिरला हाउस में पूजा चल रही होती है। मंजिरी अभिमन्यु-अक्षरा का इंतजार करती है। वो आरोही से पूछती है कि उसने अक्षरा को पूजा के बारे में बताया था। आरोही चक्कर का नाटक करती है। सब आरोही को कहते हैं कि वो खाना खाले। लेकिन वो मना कर देती है।

आरोही का प्लान

अक्षरा-अभिमन्यु खुश होकर बिरला हाउस में जाते हैं। अक्षरा, मंजिरी के गले लगती है। वैसे ही आरोही गिर जाती है। सभी आरोही के पास जाते हैं। महिमा आरोही का चेकअप करती है। अक्षरा-अभिमन्यु देखते हैं कि घर में पूजा हो रही थी। आनंद कहता है आरोही ने सुबह से कुछ खाया नहीं है उसका व्रत था। नील, अक्षरा पर गुस्सा करता है। अक्षरा कहती है कि आरोही उसके पास आई थी लेकिन उसने कुछ कहा नहीं।

अभिमन्यु-नील का झगड़ा

नील, अभिमन्यु से कहता है कि हमेशा आरोही गलत नहीं होती। अक्षरा कहती है उसने काम के वजह से घर की पूजा मिस नहीं की। अभिमन्यु कहता है आरोही के उठने के बाद बात करेंगे लेकिन नील मना कर देता है। नील, अभिमन्यु को सुनाता है। अक्षरा कहती है आरती और प्रसाद ले लेते हैं ताकि नील और आरोही की रस्म पूरी हो गई। इस बारे में गोयनका को पता चलता है, स्वर्णा और सुहासिनी दोनों के लिए परेशान होते हैं। बिरला फैमिली अक्षरा के लिए खुश होते हैं।

मंजिरी ने अक्षरा को समझाया

अभिमन्यु अक्षरा की प्रेग्नेंसी के लिए परेशान होता है। नील, आरोही को खाना खिलाता है। नील आरोही से पूछता है कि उसने अक्षरा को पूजा में जाने के लिए सही से बोला था। आरोही कहती है उसने अच्छे से ही बोला था। अक्षरा, मंजिरी से कहती है उसने ये जान बूझकर नहीं किया है। मंजिरी कहती है उसे ये सब पता है। मंजिरी अक्षरा से कुछ कहती है लेकिन वो बीच में रुक जाती है। अक्षरा उसे अपनी बात कहने के लिए कहती है, वो उसे समझाती है। अभिमन्यु, नील के पास जाता है। अक्षरा भी आरोही के पास जाती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु नील से कहता है कि उसने किससे पूछकर पेपर्स साइन किए। नील उसे कहता है कि अगर वो घर का सगा बेटा है, इसका ये मतलब नहीं है कि उसका ही राज चलेगा।  नील अभिमन्यु का झगड़ा हो जाता है। अब अभिमन्यु हॉस्पिटल के लिए एक फैसला लेगा।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव