Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : ट्विन्स बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं अक्षरा-अभिमन्यु, अक्षरा की हालत ख़राब

YRKKH : ट्विन्स बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं अक्षरा-अभिमन्यु, अक्षरा की हालत ख़राब

मुंबई: YRKKH Written Update:आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी अक्षरा के लिए परेशान होती है। अभिमन्यु, अक्षरा से उसकी हेल्थ के बारे में पूछता है वो (अभिमन्यु) उसे कहता है कि वो म्यूजिक स्टूडियो से कहां चली गई थी। अक्षरा अभिमन्यु के पास मोर पंख देख कर खुश हो जाती है। अक्षरा कहती […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2022 16:09:11 IST

मुंबई: YRKKH Written Update:आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मंजिरी अक्षरा के लिए परेशान होती है। अभिमन्यु, अक्षरा से उसकी हेल्थ के बारे में पूछता है वो (अभिमन्यु) उसे कहता है कि वो म्यूजिक स्टूडियो से कहां चली गई थी। अक्षरा अभिमन्यु के पास मोर पंख देख कर खुश हो जाती है। अक्षरा कहती है वो बाद में बात करेगी। अभिमन्यु, हर्ष से पूछता है कि उसे अक्षरा कैसे मिली। अक्षरा, अभिमन्यु को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताने का विचार बनाती है। मंजिरी अक्षरा के लिए काड़ा लेकर जा रही होती है तभी हर्ष उसे रोक लेता है।

अभिमन्यु का फैसला

हर्ष मंजिरी को बताता है कि अक्षरा प्रेग्नेंट हैं। ये सुनकर मंजिरी खुश हो जाती है लेकिन फिर वो अक्षरा की कॉम्प्लिकेशन के बारे में सोचने लग जाती है। तभी अभिमन्यु आता है। अक्षरा ने अभिमन्यु को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी बताने के लिए रूम डेकोरेट किया होता है। वहीं अभिमन्यु भी बच्चे को गोद लेने की बात अक्षरा से कहने वाला होता है। अक्षरा उसे प्रेग्नेंसी के बारे में बताती है। अभिमन्यु अक्षरा की बात सुनकर चौंक जाता है। अभिमन्यु उसे कहता है कि वो उसकी जान के साथ रिस्क नहीं ले सकता है। वो उसे बेबी के लिए मना करता है। वहीं आरोही झूठी प्रेग्नेंसी की साजिश रच रही है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को अबॉरशन करने के लिए कहता है। अक्षरा अभिमन्यु को मना करती है। लेकिन अभिमन्यु, अक्षरा की नहीं सुनता है। अक्षरा कहती है उसे बस एक बार अपने बच्चे की धड़कन सुननी है फिर उन्हें पता चलता है कि वो ट्विन्स बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

 

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं