Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : आरोही की झूठी प्रेग्नेंसी का हुआ खुलासा, अक्षरा की जा सकती है जान

YRKKH : आरोही की झूठी प्रेग्नेंसी का हुआ खुलासा, अक्षरा की जा सकती है जान

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु से बच्चे की सोनोग्राफी करने के लिए कहती है। वो अभिमन्यु से कहती है कि उसे एक बार अपने बच्चे की आखिरी बार धड़कन सुननी है। अभिमन्यु, अक्षरा बच्चे की धड़कन सुनते हैं। तभी उन्हें पता चलता है कि वो ट्विन्स बच्चों के माता-पिता बनने […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 11, 2022 17:59:24 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु से बच्चे की सोनोग्राफी करने के लिए कहती है। वो अभिमन्यु से कहती है कि उसे एक बार अपने बच्चे की आखिरी बार धड़कन सुननी है। अभिमन्यु, अक्षरा बच्चे की धड़कन सुनते हैं। तभी उन्हें पता चलता है कि वो ट्विन्स बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। बिरला हाउस में गोयनका प्रवेश करते हैं। वो कहते हैं अभिमन्यु ने उन्हें बुलाया है। सभी अक्षरा, अभिमन्यु के लिए चिंता जताते हैं।

क्या होगा अभिरा का फैसला ?

अक्षरा-अभिमन्यु बिरला हाउस में आते हैं और कहते हैं कि वो बेबीस के पेरेंट्स बनने वाले हैं। सभी घरवाले उनके लिए खुश होते हैं। अक्षरा अभिमन्यु बताते हैं कि जब उन्हें ट्विन्स बच्चों के बारे में पता चला तो वो प्रोसीजर करा नहीं सके। अक्षरा, अभिमन्यु से अपना ख्याल रखने के लिए कहती है। अभिमन्यु-अक्षरा को गायनिक से पता चलता है कि उसे अपना 200% ध्यान रखना है। अक्षरा के इतने समझाने के बाद अभिमन्यु अक्षरा की बात मान लेता है।

ट्विन्स बच्चों को देंगे जन्म

अक्षरा-अभिमन्यु के लिए घरवाले बहुत खुश होते हैं। घरवालों को पता चलता है कि अक्षरा-अभिमन्यु ट्विन्स बच्चों के पेरेंट्स बनने वाले हैं। मनीष अक्षरा-आरोही को समझाता है वहीं मंजिरी, नील-अभिमन्यु को समझाती है। बिरला परिवार और गोयनका परिवार बहुत खुश होते हैं।

प्रीकैप एपिसोड

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही की झूठी प्रेग्नेंसी के बारे में अक्षरा को पता चल जाएगा। अक्षरा गोयनका हाउस में रहने के लिए चली जाएगी। अक्षरा की तबियत खराब रहती है और वो कुछ अनहेल्थी खा रही होती है तभी अभिमन्यु अक्षरा पर गुस्सा हो जाता है। फिर मनीष, अभिमन्यु पर गुस्सा होता है।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं