Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : फैमिली पिकनिक में अक्षरा के साथ होगी कोई अनहोनी, आरोही का सच आएगा सामने?

YRKKH : फैमिली पिकनिक में अक्षरा के साथ होगी कोई अनहोनी, आरोही का सच आएगा सामने?

  मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, गोयनका से अपनी डिमांड पूरी करवा रही होती है। कायरव, अक्षरा के लिए रसमलाई लेकर आता है। अभिमन्यु अक्षरा के लिए परेशान होता है। उसे ये चिंता सता रही होती है कि अक्षरा अपना ध्यान सही से रख रही होगी या नहीं। […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2022 15:51:39 IST

 

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, गोयनका से अपनी डिमांड पूरी करवा रही होती है। कायरव, अक्षरा के लिए रसमलाई लेकर आता है। अभिमन्यु अक्षरा के लिए परेशान होता है। उसे ये चिंता सता रही होती है कि अक्षरा अपना ध्यान सही से रख रही होगी या नहीं। अक्षरा मजे से गोयनका हाउस में रहती है तभी उसे अभिमन्यु का कॉल आता है।

अक्षरा कायरव से कहती है कि वो अभिमन्यु का फ़ोन उठा ले, वैसे भी अभिमन्यु उससे यही पूछेगा कि वो रूटीन फॉलो कर रही है या नहीं। कायरव अभिमन्यु का फ़ोन उठाता है, अभिमन्यु उससे अक्षरा के सेहत के बारे में पूछता है।वो कहता है उसे अक्षरा से बात करनी है। वहीं अक्षरा, कायरव को बहाना बनाने के लिए कहती है। कायरव कहता है अक्षरा सो रही है। तभी अभिमन्यु गोयनका हाउस में आता है तभी अक्षरा कहती है कि वो घर में बनाई हुई रसमलाई खा रही है।

गोयनका हुए नाराज

अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि अब वो यहीं उसके साथ रहेगा। सुहासिनी अक्षरा को लड्डू देती है। अक्षरा कहती है ये लड्डू उसे पसंद भी नहीं है। तभी अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि वो पहले ही रसमलाई खाकर चीटिंग कर चुकी है और अब वो लड्डू खा रही है। अभिमन्यु गुस्से में कह देता है कि उसे अक्षरा को यहाँ आने ही नहीं देना चाहिए था। इस बात से सुहासिनी निराश होती है और अभिमन्यु को कहती है कि ये लड्डू फायदेमंद है। वहीं मनीष अभिमन्यु पर नाराज हो जाता है। वो उसे खरीखोटी सुना कर चले जाता है।

अभिरा का फैमिली पिकनिक

अभिमन्यु पहले स्वर्णा को मनाता है। फिर वो मनीष को मनाता है और वो मान भी जाता है। अक्षरा अभिमन्यु बिरला हाउस वापस जा रहे होते हैं तभी अक्षरा कहती है उसका फैमिली पिकनिक पर जाने का मन है। अभिमन्यु नील से मिलता है और उससे अपना प्लान डिस्कस करता है। अभिमन्यु नील सबको सरप्राइज देते हैं। आरोही इस सरप्राइज को देख कर चिढ जाती है। अक्षरा आरोही से पूछती है कि वो ठीक है। अब अभिमन्यु, अक्षरा पिकनिक में जाने के तैयारी करेंगे।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोयनका और बिरला फैमिली पिकनिक पर जाते हैं और सभी बहुत एन्जॉय करते हैं। वहीं महिमा कायरव से चिढ़ी हुई होती है। कायरव पार्टी बीच में छोड़ के जाने की बात कहता है।