Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : आरोही की झूठी प्रेग्नेंसी का खेल खत्म, अक्षरा-अभिमन्यु को पता लगा सच

YRKKH : आरोही की झूठी प्रेग्नेंसी का खेल खत्म, अक्षरा-अभिमन्यु को पता लगा सच

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा को ढूढ़ने की कोशिश करता है। वहीं अक्षरा के पैर में कांटा फंस जाता है, वो उसे निकालने की कोशिश करती है। अभिमन्यु अक्षरा को आवाज लगाता है।अक्षरा जंगल से बाहर निकलने की कोशिश करती है। अक्षरा अपना स्काफ फाड़के पेड़ पर […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 15:57:01 IST

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा को ढूढ़ने की कोशिश करता है। वहीं अक्षरा के पैर में कांटा फंस जाता है, वो उसे निकालने की कोशिश करती है। अभिमन्यु अक्षरा को आवाज लगाता है।अक्षरा जंगल से बाहर निकलने की कोशिश करती है। अक्षरा अपना स्काफ फाड़के पेड़ पर बांधती है ताकि वो डायरेक्शन का पता लगा सके। अक्षरा को भूख लग रही होती है। तभी उसकी नजर बेरीज पर पड़ती है। अक्षरा बेरीज खाती है लेकिन वो बहुत वीक फील करती है। अक्षरा कहती है वो उसे और उसके बच्चे को कुछ नहीं होने देगी। अक्षरा को प्यास लगी हुई होती है।

बच गई अक्षरा

ज्यादा प्यास और भूख लगने के कारण अक्षरा को चक्कर आ जाता है। वो पेड़ के नीचे गिर जाती है। जिस पेड़ के नीचे अक्षरा गिरी होती है, उसकी टहनी टूटी होती है। वो अक्षरा के ऊपर गिरने वाली होती है। वहीं अभिमन्यु के बार-बार ढूंढ़ने पर भी अक्षरा नहीं मिलती। लेकिन अभिमन्यु की नजर अक्षरा के स्काफ पर पड़ती है। अक्षरा जोर से चिल्लाती है और अभिमन्यु उसकी आवाज सुन लेता है। दरअसल अक्षरा के ऊपर जो टहनी गिरी होती है अक्षरा उसे अपने हाथों से पकड़ कर फेंक देती है। वो जंगल से बाहर निकलने की कोशिश करती है तभी अभिमन्यु अक्षरा को देख लेता है।

बिरला हाउस में पहुंचे कपल

अक्षरा अभिमन्यु को देख कर खुश हो जाती है। अक्षरा कहती है उसने खुद को और बच्चे को कुछ नहीं होने दिया। अभिमन्यु अक्षरा से पूछता है कि वो ठीक है? अभिमन्यु कहता है अक्षरा कभी उसे बिना बताए कहीं नहीं जाएगी। अक्षरा अभिमन्यु से मंदिर जाने के लिए कहती है। दोनों ख़ुशी-ख़ुशी मदिर जाते हैं। फिर गोयनका परिवार अक्षरा के लिए खुश होता है। और उसकी तारीफ करता है। महिमा कहती है उन्हें हर महीने ऐसी ट्रिप प्लान करनी चाहिए। वहीं मंजिरी अक्षरा के डरी हुई होती है। अभिमन्यु कहता है उसने अक्षरा के चेकअप के लिए डॉक्टर को बुलाया है। अक्षरा डॉक्टर से अपना इलाज करवाती है वहीं मंजिरी आरोही से भी चेकअप करवाने के लिए कहती है। इसके बाद आरोही डर जाती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को आरोही का सच पता चल जाएगा। अक्षरा को जैसे ही इस बारे में पता चलता है वो घबरा जाती है। वो अभिमन्यु को बताती है कि आरोही प्रेग्नेंट होने का नाटक कर रही है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव