Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अक्षरा की वजह से चली गई नील की जिंदगी, फिर अलग होंगे अभिरा

YRKKH : अक्षरा की वजह से चली गई नील की जिंदगी, फिर अलग होंगे अभिरा

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिरला फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेट करती है। वहीं सभी गेम खेलते हैं। इस दौरान अभिमन्यु कहता है कि वो अक्षरा के कॉन्सर्ट के लिए बहुत उत्सुक है। इस बात से मंजिरी परेशान हो जाती है। तभी अक्षरा मंजिरी को देखती है और कहती है कि […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2022 16:54:01 IST

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिरला फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेट करती है। वहीं सभी गेम खेलते हैं। इस दौरान अभिमन्यु कहता है कि वो अक्षरा के कॉन्सर्ट के लिए बहुत उत्सुक है। इस बात से मंजिरी परेशान हो जाती है। तभी अक्षरा मंजिरी को देखती है और कहती है कि उसे पता है उसके कॉन्सर्ट के वजह से वो परेशान है। वो मंजिरी को कहती है कि उसके साथ कॉन्सर्ट में अभिमन्यु भी रहेगा। तभी अभिमन्यु बताता है कि उसे किसी काम से जयपुर जाना पड़ेगा।

अभिमन्यु गया जयपुर

ये सुनकर अक्षरा दुखी हो जाती है। अभिमन्यु कहता है उसे अर्जेंट सर्जरी के लिए जाना पड़ेगा। नील कहता है अभिमन्यु की जगह वो अक्षरा को कॉन्सर्ट में छोड़कर आ जाएगा। लेकिन अक्षरा मना कर देती है। अक्षरा कॉन्सर्ट के मैनेजर से कहती है की वो इसका हिस्सा नहीं बन पाएगी लेकिन वो इस प्रोग्राम को कैंसिल न करे। अभिमन्यु को अक्षरा के लिए बुरा लगता है।

क्या होगा आगे

अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि उसे अजीब से फीलिंग आ रही है। तभी अक्षरा वाशरूम से आ रही होती है तभी उसका पैर फिसल जाता है। अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि जब तक वो ना आए तब तक वो रूम से बाहर न निकले। अभिमन्यु कहता है जब उसे ये फीलिंग पहले आई थी तब उसका एक्सीडेंट हो गया था। अब वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। नील अभिमन्यु से कहता है कि वो अक्षरा का ध्यान रखेगा। अक्षरा सुबह उठती है तभी उसे अभिमन्यु का कॉल आता है वहीं शेफाली भी अक्षरा के लिए फ्रूट्स लेकर आती है। नील भी आरोही को माफ़ कर देता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा कार में बैठी होती है तभी उसे कॉल आता है। अक्षरा को उन बच्चियों का फ़ोन आता है, वो उन्हें कहती है कि वो मुसीबत में हैं। तभी अक्षरा नील को देखती है। वो देखती है कुछ लोग नील पर हमला कर रहे होते हैं। इस हमले के दौरान कुछ गुंडे नील को चाकू मार देते हैं। वहीं अभिमन्यु को अजीब सी फीलिंग आती है। क्या अब नील की चली जाएगी जान ? क्या करेंगे अक्षरा-अभिमन्यु?

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव