Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अभिमन्यु और अक्षरा के तलाक से पहले ये क्या हो गया? मंजिरी को आया होश

YRKKH: अभिमन्यु और अक्षरा के तलाक से पहले ये क्या हो गया? मंजिरी को आया होश

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा अपनी आवाज को अपनी ताकत बनाने और मजबूत खड़े […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: October 6, 2022 15:32:26 IST

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा अपनी आवाज को अपनी ताकत बनाने और मजबूत खड़े होने का फैसला कर लेती है। अभिमन्यु अपने परिवार के साथ रहने और अपने अस्पताल को बेहतर बनाने का निर्णय लेता है। अभिमन्यु और अक्षरा दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला करते हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि अभि और अक्षरा एक दूसरे को तलाक देंगे। जिस सिलसिले में उन्हें कोर्ट जाना है। तभी आरोही, अक्षरा को कहती है तुम किसी पार्टी में जा रही हो। अक्षरा, आरोही को कहती है कि उसे उसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अक्षरा गोयनका को अकेला जाने के लिए कहती है।मनीष कहता है कि तुम जाओ! हम तुम्हारे साथ ही हैं। अक्षरा चली जाती है। फिर उसे अभिमन्यु की आवाज सुनाई देती है। जैसे वो उसे तलाक देने से रोक रहा हो।

अभि को मिला हर्ष का साथ

अभिमन्यु वहां किसी को अपने साथ ले जाने के लिए ढूंढ रहा होता है। नील, पार्थ, और शेफाली मना कर देते हैं। तभी अभिमन्यु को भी अक्षरा की आवाज सुनाई देती है। जैसे अक्षरा अभिमन्यु से अपने अहंकार को अलग रखने और तलाक देने से मना करने के लिए कह रही हो। फिर वो हर्ष को देखता है और उससे पूछता है कि क्या वह उसके साथ अदालत में जा सकता है।

शुरू हुई बहस

हर्ष और अभिमन्यु बाइक से कोर्ट के लिए निकलते हैं। तभी हर्ष अक्षरा की कार देखता है और उसे एक विचार आता है। हर्ष, अक्षु के पास जाता है। अभि और अक्षु मिलते हैं। अक्षरा और अभि कोर्ट के लिए रवाना होते हैं। हर्ष दोनों के मिलन के लिए भगवान से विनती करता है। अभि और अक्षरा कार में एक दूसरे से लड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर आरोही और नील मिलते हैं। नील चिंता करता है कि उनके रिश्ते की सच्चाई सुन अक्षरा और अभि के बीच कोई समस्या न हो जाए।
आरोही, नील से चिंता न करने के लिए कहती है। वो नील को बताती है कि अक्षरा पहले ही आगे बढ़ चुकी है। वह अक्षरा के यूट्यूब चैनल के बारे में नील को बताती है।

अभिरा पहुंचे कोर्ट

अक्षरा और अभिमन्यु कोर्ट पहुंचे हैं। तलाक के बारे में सोचकर दोनों घबरा जाते हैं। हर्ष और मनीष गुप्त रूप से अक्षरा और अभिमन्यु का साथ देते हैं। अभिमन्यु और अक्षरा के वकील ने उन्हें काउंसलर के सामने पेश होने के लिए कहते हैं। अभिमन्यु वॉशरूम जाता है। अक्षरा उसका इंतजार करती है।काउंसलर अक्षरा से कहता है कि, अभि उसे तलाक नहीं देना चाहता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, मंजिरी से मिलने जाएगी लेकिन अभि उसे रोकने लगता है। तभी मंजिरी को होश आ जाता है। और वो कोमा से बाहर आ जाती है। मंजिरी अक्षरा को उसके सारे सवालों के जवाब देने के लिए कहती है।

 

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे VS उद्धव ठाकरे! दशहरा रैली ने बता दिया असली शिवसेना किसकी?

Fire Break Out in Gandhi Nagar: गांधी नगर कपड़ा मार्केट में इमारत की दूसरी मंजिल से शव बरामद