Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अक्षरा और नील की जान खतरे में, अभिमन्यु का क्या होगा ?

YRKKH : अक्षरा और नील की जान खतरे में, अभिमन्यु का क्या होगा ?

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा एनजीओ के बच्चों को गाना सिखाती है। तभी मंजिरी अक्षरा से कहती है कि वो और आरोही मंदिर जा रहे हैं। मंजिरी अक्षरा को ध्यान रखने के लिए कहती है। अभिमन्यु सर्जरी में बिजी हो जाता है। वो अक्षरा को वॉइस नोट भेजता […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2022 16:26:43 IST

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा एनजीओ के बच्चों को गाना सिखाती है। तभी मंजिरी अक्षरा से कहती है कि वो और आरोही मंदिर जा रहे हैं। मंजिरी अक्षरा को ध्यान रखने के लिए कहती है। अभिमन्यु सर्जरी में बिजी हो जाता है। वो अक्षरा को वॉइस नोट भेजता है। अचानक से अक्षरा की तबियत बिगड़ने लगती है। अक्षरा जोर-जोर से चिल्लाती है तभी शेफाली आती है। शेफाली अक्षरा की गायनिक को कॉल करती है। लेकिन पता चलता है कि वो बिजी है। अक्षरा की आवाज सुनकर नील घबरा जाता है।

शेफाली नील को बताती है कि अक्षरा की तबियत ख़राब है उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाना पड़ेगा। नील कहता है उसने अभिमन्यु से प्रॉमिस किया था कि वो अक्षरा का ध्यान रखेगा। नील अक्षरा को हॉस्पिटल लेकर जाता है। अक्षरा डॉक्टर से पूछती है कि उसके बच्चों को तो कुछ नहीं हुआ है न ? डॉक्टर अक्षरा को बताती है कि उसके बच्चे बिल्कुल ठीक हैं।

नील की जान खतरे में

अक्षरा ये खबर सुनकर चैन की सांस लेती है। अभिमन्यु भी सर्जरी कर लेता है। नील और अक्षरा घर जा रहे होते हैं तभी एक कॉल आता है। दरअसल अक्षरा को एनजीओ से कॉल आता है बच्चियों का जो उससे हेल्प मांग रही होती है। बच्चियां कहती है कि कुछ लोग उन्हें इस गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं। अक्षरा उनकी हेल्प करना चाहती है। नील-अक्षरा पुलिस को कॉल करते हैं। नील अक्षरा को गाड़ी से बाहर निकलने के लिए मना करता है। नील बच्चियों को छुड़वाने की कोशिश करता है तभी वो घायल हो जाता है। अक्षरा भी नील को बचाने की पूरी कोशिश करती है।

प्रीकैप

ज्यादा चोट लगने के कारण नील बेहोश हो जाता है। उसकी हालत नाजुक है। अभिमन्यु को भी इस घटना के बारे में पता चलता है। वहीं अक्षरा की तबियत भी बहुत ज्यादा बिगड़ जाती है।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव