Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अभिमन्यु ने दिया अक्षरा को तलाक, टूटी अक्षु को मिलेगा इस शख्स का सहारा

YRKKH: अभिमन्यु ने दिया अक्षरा को तलाक, टूटी अक्षु को मिलेगा इस शख्स का सहारा

मुंबई: yeh rishta kya kehlata hai today episode :आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील की मौत के बाद अक्षरा सदमे में चली जाती है। अभिमन्यु स्वर्णा से अक्षरा को रूम में ले जाने के लिए कहता है। लेकिन अक्षरा कहती है कि उसे नील के पास जाना है। सभी लोग नील को श्रद्धांजलि […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2022 15:33:46 IST

मुंबई: yeh rishta kya kehlata hai today episode :आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नील की मौत के बाद अक्षरा सदमे में चली जाती है। अभिमन्यु स्वर्णा से अक्षरा को रूम में ले जाने के लिए कहता है। लेकिन अक्षरा कहती है कि उसे नील के पास जाना है। सभी लोग नील को श्रद्धांजलि देते हैं। वहीं आरोही और मंजिरी की हालत बहुत ख़राब होती है। जैसे ही अक्षरा नील को श्रद्धांजलि देती है मंजिरी उसे रोक देती है। मंजिरी कहती है जिसकी वजह से उसके बच्चे की जान गई है वो उसे नील को श्रद्धांजलि नहीं देने देगी।

टूट गई अक्षु

अक्षरा मंजिरी से प्रार्थना करती है और कहती है कि उसे नील को श्रद्धांजलि देने दे। वो कहती है नील उसका भाई है। लेकिन मंजिरी अक्षरा को जाने के लिए कहती है। सभी घरवाले अक्षरा को जाने के लिए कहते हैं। फिर मंजिरी अक्षरा को धक्का देती है। तभी आरोही कहती है कि अक्षरा को उसकी ख़ुशी बर्दाश्त नहीं होती। पहले उसने उसकी माँ को मार दिया और अब उसके पति को। ये सुनकर अक्षरा टूट जाती है। सभी लोगों के कहने के बाद अक्षरा वहां से चली जाती है।

मंजिरी का गुस्सा

अक्षरा अपने रूम में जाती है और वहां उसे नील की आवाज सुनाई देती है। ये सुनकर अक्षरा अचानक से उठती है। वो देखती है नील ने उसके लिए रिकॉर्डिंग की थी। वहीं मंजिरी की तबियत बिगड़ने लगती है। मंजिरी इंजेक्शन लगवाने के लिए मना करती है। मंजिरी की आवाज सुनकर अक्षरा आती है। मंजिरी, अक्षरा को देख कर अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाती है। मंजिरी कहती है कि इस घर में जितनी भी मौते हुई हैं वो सभी अक्षरा की वजह से हुई हैं। वो कहती है पहले आरोही की बात को सब नजरअंदाज कर देते थे लेकिन अब उसे पता चल गया है कि ऐसा अक्षरा के वजह से होता है। ये सुनकर अक्षरा खुद को संभाल नहीं पाती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोयनका बिरला हाउस में अक्षरा को लेने आते हैं। तभी अभिमन्यु उन्हें तलाक के बारे में बताता है। वहीं अक्षरा सदमे में होती हैं और उसे नहीं पता होता है कि वो कहाँ जा रही है। तभी अक्षरा को एक शख्स मिलता है, जो उसकी मदद करेगा।

 

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव