Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभिमन्यु ने अभिनव को बता दी सारी सच्चाई, टूट गए रिश्ते

YRKKH : अभिमन्यु ने अभिनव को बता दी सारी सच्चाई, टूट गए रिश्ते

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सभी अक्षरा को गाना गाने के लिए कहते हैं। तभी अभिनव और अभीर कहते हैं कि अक्षरा कभी गाना नहीं गाती है वो तो आरती भी फ़ोन पर चलाती है। अक्षरा कहती है कि वो गाना नहीं गा सकती तो क्या […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2023 16:00:10 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सभी अक्षरा को गाना गाने के लिए कहते हैं। तभी अभिनव और अभीर कहते हैं कि अक्षरा कभी गाना नहीं गाती है वो तो आरती भी फ़ोन पर चलाती है। अक्षरा कहती है कि वो गाना नहीं गा सकती तो क्या हुआ डांस तो कर सकती है। अभिमन्यु ये बात सुनकर हैरान हो जाता है कि अब अक्षरा गाना नहीं गाती है।

अभिनव भी अक्षरा के साथ डांस करने जाता है। तभी सब उसपर हंसने लगते हैं। ये देखकर अभीर कहता है कि ये सब अभिनव पर हंस रहे हैं। अभिमन्यु, अभिनव को डांस सिखाता है। तभी अचानक से लाइट चली जाती है।

शेफाली का छलका दर्द

दूसरी ओर महिमा पार्थ को डांटती है क्योंकि वो फाइल घर पर भूल गया होता है। वो महिमा से कहता है कि फाइल शेफाली लेकर आ रही है। तभी शेफाली फाइल लेकर पहुँचती है। लेकिन पार्थ शेफाली से बेहद गुस्सा होता है और उसे बीच रास्ते में रोक देता है। महिमा की नजर शेफाली पर पड़ती है और वो उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहती है। लेकिन शेफाली वहां बैठने से मना कर देती है।

वहीं लाइट चली जाती है तभी अक्षरा चेक करने जाती है। वो देखती है कि वहां अभिमन्यु पहले से मौजूद है। अभिमन्यु, चोरों से कह रहा होता है कि वो इस शादी से चले जाएं। वहीं अक्षरा उसे देखकर चौंक जाती है। अक्षरा सोचती अब ये ना तो गुस्सा करता है और ना ही भोलेनाथ की पूजा। तभी अक्षरा डंडा लेकर चोरों को मारने लगती है। ये देखकर अभिमन्यु सोचता है कि अक्षरा कब से इतना गुस्सा करने लग गई।

चौंक गया अभिनव

अभिनव, अभिमन्यु को खाने के लिए कहता है और वो उसे शकरकंदी खिलाने वाला होता है तभी अक्षरा अभिमन्यु को रोक लेती है। अभिनव, चौंक जाता है कि अक्षरा को कैसे पता है कि अभिमन्यु को शकरकंदी से दिक्कत है। अक्षरा सफाई देती है और अभिमन्यु यकीन कर लेता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिनव अभिमन्यु शराब पी रहे होते हैं। अभिमन्यु अभिनव से कहता है कि वो उससे दोस्ती नहीं कर सकता है क्योंकि उसने चोरी की है। अभिनव कहता है उसने क्या चुराया है। तभी वहां अक्षरा आ जाती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्त