Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभिनव को पता चला अक्षरा-अभिमन्यु का सच, कहानी में आया एक और ट्विस्ट

YRKKH : अभिनव को पता चला अक्षरा-अभिमन्यु का सच, कहानी में आया एक और ट्विस्ट

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, ठंड से कांप रहा होता है। अक्षरा खिड़की बंद करती है ताकि अभिमन्यु को ठंड ना लगे। अभीर उठता है और अभिमन्यु की बनाई हुई पेंटिंग देखता है। अभीर अभिमन्यु को जगाता है। फिर अभिमन्यु, अभिनव का चेकअप करता है […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2023 15:57:46 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, ठंड से कांप रहा होता है। अक्षरा खिड़की बंद करती है ताकि अभिमन्यु को ठंड ना लगे। अभीर उठता है और अभिमन्यु की बनाई हुई पेंटिंग देखता है। अभीर अभिमन्यु को जगाता है। फिर अभिमन्यु, अभिनव का चेकअप करता है और बताता है कि उसे थोड़ी देर में होश आ जाएगा।

अभिनव को होश आ जाता है। अभिनव, अभिमन्यु को धन्यवाद कहता है। अभिनव कहता है कि अभिमन्यु और अक्षरा उसके वजह से पूरी रात सोए नहीं है। अभिमन्यु कहता है वो फिर भी थोड़ी देर सोया था लेकिन अक्षरा ने बिल्कुल भी आराम नहीं किया। अभिनव कहता है कि अक्षरा वैसे तो बहुत स्ट्रांग है लेकिन उसकी ऐसी हालत देखकर वो घबरा गई होगी। वहां बिरला हाउस में रूही अक्षरा का गाया हुआ गाना गुनगुना रही होती है। आरोही, रूही से कहती है कि वो ये गाना ना गाए। रूही आरोही की बात मान लेती है आरोही ये देखकर बहुत खुश होती है।

उदयपुर के लिए निकला अभिमन्यु 

अक्षरा अभिनव पर बहुत गुस्सा करती है। वो उसे कहती है कि वो ढंग से रोड क्रॉस नहीं कर सकता है। इस बात पर अभिनव हंसने लगता है और कहता है. अक्षरा बस इसी बात का इंतजार कर रही थी कि कब उसे होश आए और वो डांट लगा सके। अभिमन्यु कहता है अब उसे उदयपुर के लिए निकलना है। ये सुनकर अभीर कहता है कि वहां तो उसके नाना-नानी रहते हैं।

अक्षरा अभिमन्यु को बाहर तक छोड़कर आती है। तभी अभिमन्यु, अक्षरा से सीरत को लेकर माफ़ी मांगता है। वो उसे कहता है कि उसने सीरत के लिए जो भी उससे कहा था, उसके लिए उसे माफ़ कर दे। अक्षरा, चुपचाप खड़ी रहती है। तभी अभीर आता है और उसे कहता है कि जब वो उदयपुर आएगा तो ये फुटबॉल लेकर आएगा। अभिनव, को लगता है अक्षरा, अभिमन्यु पर गुस्सा ना कर ले।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु की गाडी के पीछे भागती है। अभिमन्यु पलट कर देखता है तो वहां पर अक्षरा होती है। वहीं अभिनव, अक्षरा से कहता है कि अभिमन्यु बिरला उसके पति है। अक्षरा का सच अभिनव को पता चल जाता है। अब कहानी क्या मोड़ लेती है ये तो कल के एपिसोड में ही मालूम होगा।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार