Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: मंजिरी करवाएगी अभिमन्यु-अक्षरा का महामिलन, या बढ़ेंगी मुसीबतें?

YRKKH: मंजिरी करवाएगी अभिमन्यु-अक्षरा का महामिलन, या बढ़ेंगी मुसीबतें?

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था किअभिमन्यु और पार्थ अस्पताल के लिए संगीत चिकित्सक की तलाश कर […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 15:31:14 IST

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था किअभिमन्यु और पार्थ अस्पताल के लिए संगीत चिकित्सक की तलाश कर रहे होते हैं। अभिमन्यु सभी गायकों को खारिज कर देता है। आनंद को सर्जरी न कर पाने का दुख होता है। महिमा, आनंद का लाइसेंस वापस पाने का फैसला करती है। डांडिया रात में अक्षरा को एक गायक की जरूरत के बारे में मालूम पड़ता है। हर्ष, अभिमन्यु को मंजरी की रिपोर्ट दिखाता है। अभिमन्यु कहता है कि कोई प्रगति नहीं है। निष्ठा, अभिमन्यु को डांडिया में शामिल होने के लिए कहती हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया गया है कि निष्ठा, अभि से डांडिया फंक्शन में जाने को कहती है। उसके बार-बार कहने पर अभिमन्यु पूरी फैमिली को डांडिया आयोजन में ले जाता है। वहां अक्षरा परेशान होती है क्योंकि जब से उसने माया के लिए गाना गाया है तब से उसकी पहचान छुप गई है। बस अब अक्षरा अपनी पहचान वापस पाने का फैसला करती है। वो देखती है कि किसी डांडिया आयोजन के लिए सिंगर की आवश्कता है। अक्षरा वहां अपने पूरे परिवार के साथ जाती है। लेकिन मनीष और कायरव उनके साथ नहीं आते हैं।

स्टेज पर गाएगी अक्षु

अक्षरा थोड़ी उत्सुक और नर्वस होती है। स्टेज में उसका नाम लिया जाता है। ये नाम सुन बिरला फैमिली के होश उड़ जाते हैं। तभी वहां खड़े कुछ लोग महिमा को कहते हैं ये तो बिरला की बहू है। महिमा कहती हैं ये बिरला की बहू नहीं बल्कि गोयनका की बेटी है। फिर वो महिलाएं अक्षरा के तलाक को लेकर उसको समझाती है। लेकिन फिर अक्षरा उन्हें करारा जवाब देती है। महिमा अक्षरा का अपमान करती है, गोयनका अक्षरा का साथ देते हैं। शेफाली इस बात को ख़त्म करने के लिए कहती हैं। दूसरी ओर कुछ लोग अभिमन्यु से उसके तलाक के बारे में पूछते हैं। अभिमन्यु भी उन्हें समझा के वहां से निकल जाता है।

पकड़े गए नील-आरोही

आरोही और नील एक दूसरे से मुलाकात करते हैं। आरोही नील को गिफ्ट देती है। अभिमन्यु शिव का थैला लेकर आता है। वहां उसे अक्षरा की बाली नजर आती है और वह गुस्से में उसे ले लेता है।अभिमन्यु को देखकर नील और आरोही छिप जाते हैं। नील कहता है कि उनके रिश्ते का असर अभिमन्यु और अक्षरा पर पड़ेगा। वंश, आरोही को नील के साथ संबंध तोड़ने और अधिक समस्याओं को न पैदा करने की सलाह देता है। बाद में, अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे से टकराते हैं। दोनों सफेद चादर के नीचे फंस जाते हैं। अभिमन्यु चादर को फाड़ देता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, मंजिरी से मिलने जाएगी लेकिन अभि उसे रोकने लगता है। तभी मंजिरी को होश आ जाता है। और वो कोमा से बाहर आ जाती है। मंजिरी अक्षरा को उसके सारे सवालों के जवाब देने के लिए कहती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव