Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

YRKKH: अभिमन्यु जाएगा मुंबई, क्या एक दूसरे को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगे अभिरा

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था किआरोही और नील एक दूसरे से मुलाकात करते हैं। आरोही नील […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2022 16:18:48 IST

मुंबई : Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था किआरोही और नील एक दूसरे से मुलाकात करते हैं। आरोही नील को गिफ्ट देती है। अभिमन्यु शिव का थैला लेकर आता है। वहां उसे अक्षरा की बाली नजर आती है और वह गुस्से में उसे ले लेता है।अभिमन्यु को देखकर नील और आरोही छिप जाते हैं। नील कहता है कि उनके रिश्ते का असर अभिमन्यु और अक्षरा पर पड़ेगा। वंश, आरोही को नील के साथ संबंध तोड़ने और अधिक समस्याओं को न पैदा करने की सलाह देता है। बाद में, अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे से टकराते हैं। दोनों सफेद चादर के नीचे फंस जाते हैं। अभिमन्यु चादर को फाड़ देता है।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा डांडिया फंक्शन में गाने के लिए जाती है। अक्षरा स्टेज पर जाती है वैसे ही वहां अभि आ जाता है। अभिमन्यु को स्टेज पर खड़ा देख सभी चौंक जाते हैं। अभिमन्यु, अक्षरा को बताता है कि उसके ड्रेस की चैन खुली है। तभी अभि अपने बिरला हॉस्पिटल के बारे में लोगों को बताता है। अभि वहां से जाता है और अक्षरा के गाना गाने से पहले वो हैडफ़ोन लगा लेता है। उसे ऐसा देख अक्षरा ब्रेकअप का जश्न मनाने के लिए कहती है। फिर वो गाते-गाते डांस करती है। वहां कायरव अक्षरा के लिए परेशान होता है। मनीष कायरव को समझाता है।

एक-दूसरे से दूर हो जाएंगे कपल

अक्षरा नाचती और गाती है। वह अभिमन्यु को शामिल करती है। अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे को टशन दिखाने लगते हैं। वे दोनों गुस्से में डांडिया करते हैं। अक्षरा थक जाती है। वह सोचती है कि वह अब अपने दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। अभिमन्यु सोचता है कि वह रोजाना अक्षरा का सामना नहीं कर सकता है।

अक्षरा का करियर

मनीष अक्षरा को नायरा की अकादमी के बारे में बताता है। अक्षरा अपने करियर के बारे में सोचती है। गोयनका उसके लिए खुश होते हैं। हर्ष, अक्षरा को कॉल करता है। वो उसे मंजिरी के लिए म्यूजिक थैरेपी देने के लिए कहता है। अक्षरा मना कर देती है। वह कहती है कि उसके अच्छे काम पर हमेशा सवाल उठाए जाते हैं। महिमा और आनंद अभिमन्यु को मुंबई भेजने के बारे में सोचते हैं।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा मंजिरी के लिए गाने के लिए तैयार हो जाती है। वह हर्ष से कहती हैं कि उसकी एक शर्त है। वो शर्त ये है कि इस सब के बारें में अभि को नहीं पता चलना चाहिए। तभी अभि की नजर अक्षरा पर पड़ती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव