Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : अभिमन्यु-अक्षरा को दूर करने की कोशिश करेगी मंजिरी

YRKKH : अभिमन्यु-अक्षरा को दूर करने की कोशिश करेगी मंजिरी

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर, अभिनव से बिछड़ जाता है। वो मंदिर में भगवान शिव से कहता है कि उसे उसके पापा मिल जाए। वहीं अभिनव अभीर के लिए परेशान होता है। वो उसे इधर-उधर ढूंढ़ता रहता है। अभीर के न मिलने से अभिनव रोने लगता है। अभीर भी वहां अभिनव […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: February 23, 2023 15:28:57 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर, अभिनव से बिछड़ जाता है। वो मंदिर में भगवान शिव से कहता है कि उसे उसके पापा मिल जाए। वहीं अभिनव अभीर के लिए परेशान होता है। वो उसे इधर-उधर ढूंढ़ता रहता है। अभीर के न मिलने से अभिनव रोने लगता है। अभीर भी वहां अभिनव को ढूंढ़ने की कोशिश करता है। तभी वहां मंजिरी पहुँचती है उसकी नजर अभीर को देखती है। अभीर को देखकर उसे अभिमन्यु का बचपन याद आ जाता है।

रोने लगा अभीर

मंजिरी अभीर से बात करती है। लेकिन अभीर उससे बात करने से मना कर देता है। अभीर कहता है कि उसकी मम्मी ने उसे अंजान लोगों से बात करने के लिए मना किया है और वो रोने लगता है। अभीर की ये हालत मंजिरी से देखी नहीं जाती। वो अभीर से पूछती है कि वो कहाँ रहते है तभी अभीर को चक्कर आ जाते है। अभीर की हालत खराब होती है मंजिरी उसे अपने साथ बिरला हाउस लेकर जाती है। बिरला हाउस जाकर मंजिरी अभीर का ध्यान रखती है। अभिनव देखता है कि कोई अभीर को गाड़ी में अपने साथ ले जा रहा होता है। अभिनव गाड़ी का पीछा करता है।

अक्षरा का गिफ्ट

मंजीरी अभिमन्यु को कॉल करती है लेकिन वो कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा होता है। अक्षरा गिफ्ट शॉप में गई हुई होती है। वहां वो सुहासिनी के लिए ब्रॉच खरीदती है। वो ब्रॉच को पैक करने के लिए कहती है। तभी वो फ़ोन पर बात करने चली जाती है। अक्षरा का गिफ्ट अभिमन्यु लेकर चला जाता है। दुकानदार अक्षरा से कहता है कि उसका गिफ्ट उसके हसबैंड लेकर चले गए है। अक्षरा देखती है कि वो अभिमन्यु था जो उसका गिफ्ट लेकर चला गया था।

बिरला हाउस पहुंचा अभीर

अभिनव दौड़कर बिरला हाउस पहुंचता है। वो मंजिरी का धन्यवाद करता है। अभीर को देखकर अभिनव रोने लगता है। थोड़ी देर बाद अभीर को होश आता है। वो कहता है कि यहां सब इतने बड़े घरों रहते है। वो मंजिरी के गले लगता है। अभीर को देखकर मंजिरी को अपनापन सा महसूस होता है। अभिनव, अभीर बिरला हाउस से चले जाते है। मंजिरी अभिमन्यु को अभीर के बारे में बताती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभीर को अभिमन्यु के बारे में बताएगी। वो उसे कहती है कि अभिमन्यु भी सुहासिनी के जन्मदिन पर आएगा। अभीर अक्षरा से कहता है कि वो उन्हें क्या कहकर बुलाएगा। बर्थडे पार्टी पर अभिमन्यु और अभीर एक जैसे कपड़े पहनकर आते है। जिसके बाद मंजिरी भी चौंक जाती है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार