Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH : सुहासिनी के जन्मदिन पर होगा बिरला और अक्षरा का आमना-सामना

YRKKH : सुहासिनी के जन्मदिन पर होगा बिरला और अक्षरा का आमना-सामना

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोयनका अभिनव, अक्षरा और अभीर के आने से बेहद खुश होते हैं। अभिनव गोयनका परिवार को देखकर थोड़ा नर्वस फील करता है। आज से पहले अभिनव ने इतना बड़ा घर, परिवार नहीं देखा था। इसी वजह से उसे एडजस्ट करने में थोड़ी परेशानी होती है। गोयनका उन्हें […]

yrkkh
inkhbar News
  • Last Updated: February 19, 2023 17:20:53 IST

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोयनका अभिनव, अक्षरा और अभीर के आने से बेहद खुश होते हैं। अभिनव गोयनका परिवार को देखकर थोड़ा नर्वस फील करता है। आज से पहले अभिनव ने इतना बड़ा घर, परिवार नहीं देखा था। इसी वजह से उसे एडजस्ट करने में थोड़ी परेशानी होती है। गोयनका उन्हें खाना खिलाते है। इतने सारे पकवान देखकर अभिनव और अभीर के होश उड़ जाते हैं। अभीर ख़ुशी-ख़ुशी खाना खाता है। वहीं अक्षरा की आँखें नम होती है।

गोयनका परिवार में अक्षरा का स्वागत

अभिनव असहज महसूस कर रहा होता है। वो खाना बीच में छोड़कर बाहर चले जाता है। अभिनव गोयनका हाउस में खुद को ढालने की पूरी कोशिश करता है तभी मनीष, अभिनव के पास आता है। मनीष अभिनव से बात करता है और उसकी झिझक खत्म करने की कोशिश करता है।

अभिमन्यु, अक्षरा के आने से बेहद दुखी होता है लेकिन वो अपना दुख अपने घरवालों के सामने जाहिर नहीं करता है। मंजिरी अभिमन्यु से कहती है कि अक्षरा के आने के बाद उनकी जिंदगी वैसी नहीं रहेगी जैसी है। वो कहती है आरोही और अभिमन्यु की शादी होने वाली है ऐसे में अक्षरा का आना सही नहीं है। आरोही भी अक्षरा के आने से परेशान होती है। मंजिरी कहती है कि अभिमन्यु और आरोही सुहासिनी के जन्मदिन की कोई तैयारी नहीं करेंगे।

परेशान है बिरला

आरोही, कायरव से बात करती है। कायरव अक्षरा के आने से दुखी होता है। अक्षरा गोयनका परिवार में सबके साथ बहुत खुश होती है। सुहासिनी अक्षरा के साथ वक्त बिताती है। अभीर, कायरव को याद करता है। गोयनका फैमिली अभीर की बात को काट देते है। सभी परिवारवाले मिलकर खीर खाते है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा के उदयपुर आने के बाद मंजिरी बहुत परेशान होती है। जिसके बाद मंजिरी फैसला लेती है कि सुहासिनी के जन्मदिन पर गोयनका परिवार का कोई भी सदस्य वहाँ शामिल नहीं होगा। वहीं मंजिरी गोयनका को कॉल करती है, जिसका रिस्पॉन्स अक्षरा करती है। अक्षरा की आवाज सुनकर ही मंजिरी चौंक जाती है। अब अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी क्या मोड़ लेगी ये तो आने वाले वक्त पर ही पता चलेगा।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार