Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: अभिमन्यु कर पाएगा अक्षरा की मदद या कायरव को हो जाएगी जेल

YRKKH: अभिमन्यु कर पाएगा अक्षरा की मदद या कायरव को हो जाएगी जेल

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मंजरी और हर्ष अक्षरा और अभिमन्यु को करीब लाने का प्लान […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 27, 2022 15:14:31 IST

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि मंजरी और हर्ष अक्षरा और अभिमन्यु को करीब लाने का प्लान बनाते हैं। इसी बीच अभिमन्यु शिव को देखने जा रहा होता है और मंजरी बहाना बनाकर अक्षरा को उसके पीछे भेज देती है। अक्षरा को पता चल जाता है कि अभिमन्यु नींद की गोलियां ले रहा है। वह खूब रोती है. वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु शिव की मदद करने की कोशिश करता है और अक्षरा दोनों को साथ देख लेती है।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा को अभिमन्यु की नींद की दवाई के बारे में पता चलता है। फिर अक्षरा अभिमन्यु को शिव के साथ देखती है और रोने लगती है। अभिमन्यु और अक्षरा एक दूसरे के साथ अपना दर्द साझा करने से बचते हैं। शिवू रोता है, अक्षरा शिवू को चुप कराती है फिर अक्षरा गाना गाती है।

वहां महिमा आरोही को शगुन के कंगन पहनाती है। आरोही अक्षरा को ढूंढ़ती है। मंजिरी अभिमन्यु और अक्षरा को देखती है। फिर वो दोनों की नजर उतारती है। मंजिरी चुपके से गेट बंद कर देती है। अभिमन्यु अक्षरा की गोद में सो रहा होता है। आरोही उन दोनों को देखती है और गेट खोलती है। साथ ही वो उन्हें बाद में चिल करने के लिए कहती है। अक्षरा और अभिमन्यु नील और आरोही के तिलक में शामिल होते हैं।

तीन दिन बाद होगी शादी

तिलक में अक्षरा आरोही का फ़ोन चेक करती है। अक्षरा चुपके से मैसेज की जांच करती है। वह सोचती है कि आरोही का वकील कौन से पेपर्स की बात कर रहा है। महिमा सब से कहती है कि आरोही और नील की शादी तीन दिन बाद करनी चाहिए। दूसरी ओर, कायरव अक्षरा का पत्र अभिमन्यु को देता है।जो उसने उस वक्त लिखे थे जब वो अभिमन्यु के करीब नहीं थी। उस पत्र को पढ़ कर अभिमन्यु को अक्षरा के उसके प्रति प्रेम के बारे में पता चलता है, जिसे जानकर वो दंग रह जाता है।

अक्षरा कायरव और मनीष को बचाने के लिए सबूत तैयार करती है। स्वर्णा आरोही से नील से बात करने को कहती है ताकि बिरला केस वापस ले लें। नील महिमा और आनंद से केस वापस लेने की मांग करता है। महिमा और आनंद आग बबूला हो जाते हैं। अभिमन्यु भी महिमा को केस वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा होता है।

कल का एपिसोड

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा सोचती है कि काश अभिमन्यु को वो सबूत मिल जाए। अभिमन्यु सबूत ढूंढ़ने की कोशिश करता है। अक्षरा, भगवान से कायरव और मनीष की मदद करने की प्रार्थना करती है।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव