Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर क़बूल किया अपना प्यार, इस अभिनेता को कर रहीं हैं ‘डेट’

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर क़बूल किया अपना प्यार, इस अभिनेता को कर रहीं हैं ‘डेट’

मुंबई : सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। दर्शक उनकी फिल्मों को देखना भी काफी पसंद करते हैं। वे अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में 2 जून को सोनाक्षी का जन्मदिन था। जहीर ने सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जहीर ने सोनाक्षी […]

zaheer and sonakashi
inkhbar News
  • Last Updated: June 7, 2022 16:07:29 IST

मुंबई : सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। दर्शक उनकी फिल्मों को देखना भी काफी पसंद करते हैं। वे अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में 2 जून को सोनाक्षी का जन्मदिन था। जहीर ने सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जहीर ने सोनाक्षी को बर्थडे विश करते हुए अपना प्यार इजहार किया। बता दें, जहीर और सोनाक्षी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया हैं। वहीं सोनाक्षी ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए रिलेशनशिप की जानकारी अपने फैंस को दी।

 

जहीर और सोनाक्षी

बता दें, वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में स्नैक्स खाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं जहीर ने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखते हैं “हैप्पी बर्थडे सोनाक्षी,और मुझे ना मारने के लिए तुम्हारा थैंक्यू। आई लव यू… आने वाले समय में हम ऐसे ही हंसते, खाते और खुशियां बटोरते रहेंगे।

 

sonakshi and zahir

सोनाक्षी ने किया कमेंट

जहीर इकबाल के इस पोस्ट के बाद सोनाक्षी ने उस पर कमेंट किया। एक्ट्रेस ने लिखा, “थैंक्यू… लव यू… और अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं। जहीर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब प्यार दे रहे हैं। एक लिखता हैं, ‘शादी कब है?’ वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।’ सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण शर्मा, और पत्रलेखा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

 

सोनाक्षी और इकबाल की जोड़ी

जहीर एक ज्वैलर्स की फैमिली से हैं और बचपन से ही सलमान खान के अच्छे दोस्त भी हैं। जहीर को पहली फिल्म भी सलमान खान के प्रोडक्शन से मिली थी।जिसका नाम ‘द नोटबुक’ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों साथ में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्स एल’ में नजर आने वाले हैं। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी।वहीं फैंस भी इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।

 

KK की मौत पर बड़ा खुलासा: 2500 की क्षमता वाले हॉल में जुटे 5000 लोग, भीड़ हटाने के लिए छोड़ी गई गैस