Inkhabar
  • होम
  • general knowledge
  • हजारों लोग बजा रहे थे तालियां… दुनिया में पहली बार कब और कैसे हुआ था प्लेन क्रैश? तबाही का मंजर देख कांप गए थे भगवान

हजारों लोग बजा रहे थे तालियां… दुनिया में पहली बार कब और कैसे हुआ था प्लेन क्रैश? तबाही का मंजर देख कांप गए थे भगवान

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में आज भीषण विमान हादसा हुआ। आशंका है कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला विमान हादसा कब हुआ था? आइए जानते हैं… आज के समय में हवाई यात्रा एक आम बात हो गई है। अगर हवाई जहाज […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2025 17:53:51 IST

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में आज भीषण विमान हादसा हुआ। आशंका है कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहला विमान हादसा कब हुआ था? आइए जानते हैं…

आज के समय में हवाई यात्रा एक आम बात हो गई है। अगर हवाई जहाज के इतिहास में पहली दुर्घटना की बात करें तो वो 17 सितंबर 1908 की तारीख थी। जगह थी अमेरिका का वर्जीनिया राज्य, जहां फोर्ट मायर ग्राउंड पर हजारों लोग जुटे थे। सबकी निगाहें आसमान पर टिकी थीं, क्योंकि इसी दिन इंसान की पहली उड़ान का चमत्कार दोहराया जाना था। मशहूर राइट ब्रदर्स- ऑरविल और विल्बर राइट ने विश्व का पहला विमान तैयार किया गया था, जिसका नाम ‘राइट फ्लायर’ रखा गया था। वही फ्लायर एक बार फिर उड़ान भरने वाला था, हालांकि इस बार इसे देखने खुद अमेरिकी सेना के अधिकारी आए थे।

सेना को दिखाया जा रहा था उड़ान का डेमो

अमेरिकी सेना इस उड़ने वाली मशीन में दिलचस्पी ले रही थी, क्योंकि इसका इस्तेमाल सैन्य कार्यों में किया जा सकता था। राइट ब्रदर्स सेना के सामने इसका परीक्षण करना चाहते थे। उस दिन इस फ्लाइट को खुद ऑरविल राइट उड़ा रहे थे और उनके साथ यात्री के तौर पर अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट थॉमस सेल्फ्रिज भी थे।

आसमान में उत्साह की लहर दौड़ गई, फिर सन्नाटा छा गया

जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। कुछ पलों के लिए तो ऐसा लगा जैसे इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार हो गया हो। लेकिन खुशी के ये पल ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। उड़ान के दौरान अचानक फ्लाइट के एक प्रोपेलर में तकनीकी खराबी आ गई। इसका एक ब्लेड टूटकर नीचे गिर गया और विमान का संतुलन बिगड़ गया। चंद सेकंड में ही आसमान में उड़ता यह विमान तेजी से नीचे गिरा और जमीन से टकरा गया।

पहली उड़ान में पहली मौत

इस दुर्घटना में लेफ्टिनेंट थॉमस सेल्फ्रिज की मौके पर ही मौत हो गई। वह विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पहले व्यक्ति बन गए। वहीं ऑरविल राइट गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर टूट गए और कई हड्डियां टूट गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद किसी तरह उनकी जान बच गई।

देसी दवा का बाप है ये छोटा सा हरा पत्ता, 500 पार पहुंचे शुगर को भी खून की बूंद-बूंद से लेगा निचोड़, ब्लड प्रेशर- कोलेस्ट्रॉल का भी मिटा देगा नामों-निशान!