Inkhabar
  • होम
  • Good News
  • Good News: फूलों की खेती कर सालाना लाखों रुपये कमा रहे किसान, जापान से मंगवाते हैं बीज

Good News: फूलों की खेती कर सालाना लाखों रुपये कमा रहे किसान, जापान से मंगवाते हैं बीज

नई दिल्ली। हरियाणा के पलवल जिले के गांव पातली कला में खेती करने वाले रणवीर सिंह किसानों के लिए एक मिसाल बने हैं (Good News)। जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह पिछले 35 सालों से फूलों की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। दरअसल, बागवानी विभाग हरियाणा ने पलवल जिले में 100 हेक्टेयर जमीन पर […]

Good News
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2024 19:03:15 IST

नई दिल्ली। हरियाणा के पलवल जिले के गांव पातली कला में खेती करने वाले रणवीर सिंह किसानों के लिए एक मिसाल बने हैं (Good News)। जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह पिछले 35 सालों से फूलों की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। दरअसल, बागवानी विभाग हरियाणा ने पलवल जिले में 100 हेक्टेयर जमीन पर फूलों की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों को फूलों की खेती करने के लिए अनुदान भी दिया जा रहा है (Good News)। इसी कारण पलवल जिले में किसानों का रुझान फूलों की खेती करने के लिए बढ़ा है।

फूल उगाकर कमाई करते हैं किसान

किसान रणवीर सिंह का कहना है कि वह स्वयं अपने खेत की देखरेख करते हैं। इसके लिए वो जापान से बीज मंगवाकर फूलों के पौधे तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह गुलदाबरी, ब्लुडेजी, कैल, ग्लैड, रजनीगंधा, ब्राजीका, स्टॉक आदि फूलों को उगाते हैं। जहां एक तरफ उन्हें इस तरफ की खेती से कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा समय-समय पर अनुदान भी मिलता है। रणवीर सिंह के अनुसार,करीब 35 वर्ष पहले वो भी सभी किसानों की तरह परम्परागत खेती करते थे। मेहनत और लागत तो ज्यादा आती थी, लेकिन मुनाफा न के बराबर होता था। वहीं अब कम मेहनत और लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है। उनका कहना है कि जब दूसरे किसान फूलों की खेती करने लगेंगे तो वह दूसरी किसी फसल की खेती नहीं करेंगे।

फसल को दिल्ली के फूलमंडी में बेचते हैं

रणवीर सिंह ने आगे बताया कि वह खुद अपनी फसल को दिल्ली के गाजीपुर में लगने वाली फूलों की मंडी में बेचते हैं। यहां से उन्हें काफी अच्छा मुनाफा होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह 6 एकड़ में फूलों की खेती कर रहे हैं। वो अक्टूबर से मई तक सिर्फ फूलों की खेती करते हैं। इसके लिए वह जापान से फूलों की पौध मंगाते हैं। नेट के अंदर ड्रिप बनाकर फूलों कि पौध को लगाया जाता है। जिसके बाद क्यारी बनाकर फूलों की पौध की जाती है। ऐसे में क्यारी की लंबाई 15 फुट होती है। इसके अलावा फूलों में कम मात्रा में पानी दिया जाता है। नेट हाउस के अंदर बनी क्यारी में ड्रिप लगाई जाती है ताकि बूंद-बूंद करके फूलों पर पानी जाता रहे।

हर साल होती है इतनी कमाई

किसान रणवीर सिंह का पूरा परिवार भी इसमें उनका सहयोग करता है। वो फूलों की पौध लगाते हैं और फूलों के लिए तैयार करते हैं। वहीं उनका पूरा परिवार फूलों को तोड़कर पैकिंग कर के दिल्ली के बाजार में बेचने का काम करता है। रणवीर सिंह ने बताया कि यही उनकी आजीविका का साधन है, जिससे वह सालाना 30 लाख रुपये तक मुनाफा कमा लेते हैं। अब समय आ गया है कि किसान परम्परागत खेती छोड़कर फूलों की खेती करे, ताकि कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा मिल सके और उनकी आर्थिक स्तिथि मजबूत हो सके।