नई दिल्ली. इंडिया न्यूज के स्पेशल शो ‘गुडलक गुरु’ में आज आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने सफलता के मंत्र बताएं. उन्होंने दुर्भाग्य की आहट को पहचानने के भी सूत्रों के बारे में भी विस्तार से बताया. पवन जी ने बताया कि मेहनत, संघर्ष और अपमान सहने के बाद आप कैसे मजबूत स्थिति में पहुंच जाएंगे. गुरु जी ने इसके साथ ही हाथ पर भविष्य को पढ़ने के बारे में भी जानकारी दी.