Inkhabar

एक महीने चाय-कॉफी पीने से करेंगे परहेज तो शरीर में दिखेंगे कई बदलाव

नई दिल्ली: चाय-कॉफी ऐसी चीजें हैं जिसके बिना आधे लोगों की सुबह शुरू नहीं होती है। भारत में तो यह परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। चाय और कॉफी दोनों ही दूध और चीनी से मिलकर बनती हैं, ऐसे में इसका रोज सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। दूध में […]

tea
inkhbar News
  • Last Updated: August 5, 2024 12:49:52 IST

नई दिल्ली: चाय-कॉफी ऐसी चीजें हैं जिसके बिना आधे लोगों की सुबह शुरू नहीं होती है। भारत में तो यह परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। चाय और कॉफी दोनों ही दूध और चीनी से मिलकर बनती हैं, ऐसे में इसका रोज सेवन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। दूध में पत्ती या कॉफी डालने के बाद उसके गुण कम हो जाते हैं। जानिए अगर कोई 1 महीने तक चाय नहीं पिएंगे तो क्या होगा?

अगर आप भी चाय की लत छुड़ाना चाहते हैं तो ये तरीक बेस्ट है, आप 1 महीने का ट्रायल कर लिजिए। इस 1 महीने के अंदर ही शरीर से ढेरों पॉजिटिव इम्पैक्ट नजर आएंगी कि दोबारा चाय पीने की सोचेंगे भी नहीं।

कैसे होंगे प्रभाव

-शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा, क्योंकि इन चीजों के परहेज से शरीर में कैफीन का इनटेक कम हो जाएगा। अगर इस आदत को 1 महीने तक बरकरार रखा गया को काफी हद तक बीपी नियंत्रण में आ सकता है।

-इंडिया में लोग चाय और कॉफी में भी इतनी ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं जो उनका शुगर लेवल भी डिसबैलेंस करती है। ऐसे में आप अगर पूरे 1 महीने चाय नहीं पीते हैं तो ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहेगा।

-चाय-कॉफी हमारी नींद को काफी हद तक प्रभावित करता है, ये हमारे ब्रेन को एक्टिव रहने की स्थिति में डालने का काम करता है। 1 महीने तक इसका परहेज आपकी नींद को बेहतर बनाएगा और अच्छे से सोने में मदद करेगा।

दांतों के लिए फायदेमंद: चाय की पत्ती में मौजूद कैफीन दांतों को पीला बनाता है। चाय-कॉफी एसिडिक नेचर के होते हैं इसलिए ऐसा होता है। अगर 30 दिन तक चाय पीना बंद कर दें तो दांतों की अच्छे से क्लीनिंग हो जाएगी।

Also read…

आइसक्रीम से ठंडा नहीं गर्म होता है इंसान का शरीर, कितनी सच्चाई है इस फैक्ट में