Burning Sensation In Feet: पैरों में जलन की समस्या आज सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी यह तेजी से देखने को मिल रही है। यह परेशानी कई बार सामान्य थकान या अधिक समय तक खड़े रहने से जुड़ी होती है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे विटामिन बी12 की कमी भी एक प्रमुख कारण हो सकती है।
विटामिन बी12 की कमी से नसें कमजोर हो जाती हैं, जिससे तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है और पैरों में जलन जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और समय पर ध्यान न देने पर गंभीर रूप ले सकती है। बी12 की कमी को दूर करने के लिए आहार में दूध, दही, अंडे और सोयाबीन जैसी चीजें शामिल करना लाभदायक हो सकता है।
इसके अलावा, घरेलू उपाय भी इस परेशानी से राहत दिला सकते हैं। एप्पल साइडर विनेगर एक प्रभावी उपाय माना जाता है। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर उसमें कुछ देर तक पैर डुबोकर रखने से आराम मिल सकता है। साथ ही, नियमित रूप से तेल से मालिश करने से पैरों का रक्त संचार बेहतर होता है और जलन में राहत मिलती है। डायबिटीज के मरीजों में भी हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण पैरों में जलन की शिकायत होती है। ऐसे मामलों में गर्म पानी से सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है, जिससे सूजन और मांसपेशियों में दर्द कम होता है। यदि यह समस्या लगातार बनी रहे, तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें, क्योंकि यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।