Cervical Pain: खराब जीवनशैली, लंबे समय तक बैठे रहना, गलत मुद्रा में बैठना, ऐसे सभी कारक सर्वाइकल दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। क्या आप भी अक्सर सर्वाइकल दर्द से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। ऐसी एक्सरसाइज आपके सर्वाइकल दर्द से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकती हैं।
शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज करना
सर्वाइकल दर्द को कम करने के लिए आप शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। सीधे बैठकर या सीधे खड़े होकर अपने कंधों को ऊपर की ओर उठाएं और फिर उन्हें पीछे की ओर घुमाते हुए नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज की मदद से आपकी गर्दन और कंधे की मांसपेशियों को आराम महसूस होगा।
कॉलरबोन लिफ्ट एक्सरसाइज करना
कॉलरबोन लिफ्ट एक्सरसाइज करके आप अपने सर्वाइकल दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और अपने कंधों को आरामदेह छोड़ दें। अब अपनी छाती को बाहर की ओर धकेलें और धीरे-धीरे अपने कंधों को पीछे खींचने की कोशिश करें। कुछ सेकंड तक इसी मुद्रा में रहने की कोशिश करें और फिर धीरे-धीरे अपने कंधों को पीछे लाएं।
गर्दन घुमाने की एक्सरसाइज करना
गर्दन के दर्द को कम करने के लिए आप गर्दन घुमाने की एक्सरसाइज कर सकते हैं। सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और अपने कंधों को ढीला छोड़ दें। अब आपको धीरे-धीरे अपनी गर्दन को चारों तरफ घुमाना है। इस एक्सरसाइज की मदद से आपकी गर्दन की लचीलापन बढ़ाया जा सकता है। सर्वाइकल दर्द से बचने के लिए आप अपनी दिनचर्या में इस तरह की एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।