Inkhabar

DARK CIRCLE: अब डार्क सर्कल को कहें बाय-बाय, घरेलू उपचार से करें इस समस्या को दूर

नई दिल्ली: अत्यधिक कंप्यूटर(DARK CIRCLE) और फोन में का इस्तमाल करने और नींद की कमी के कारण, आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या आना शुरू हो जाती है। लेकिन महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करके इसे छुपा लेती हैं। चलिए अब जान लेते हैं कुछ घरेलू उपचार, जिनका उपयोग करके आप इससे छुटकारा पा सकते […]

DARK CIRCLE
inkhbar News
  • Last Updated: December 10, 2023 20:03:41 IST

नई दिल्ली: अत्यधिक कंप्यूटर(DARK CIRCLE) और फोन में का इस्तमाल करने और नींद की कमी के कारण, आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या आना शुरू हो जाती है। लेकिन महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल करके इसे छुपा लेती हैं। चलिए अब जान लेते हैं कुछ घरेलू उपचार, जिनका उपयोग करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

गुलाब जल

गुलाब जल से भीगी हुई कपास लें और उसे अपनी आंखों पर कम से कम 20 मिनट के लिए रखें। ये उपाए करने से आपके डार्क सर्कल(DARK CIRCLE) को ठीक कर सकते हैं। इसे रोजाना सुबह और शाम में लगाएं।

कच्चे आलू

कच्चे आलू को काट कर उसका छोटा सा हिस्सा आंखों के नीचे 10-15 मिनट के लिए रगड़ें फिर उससे कुछ समय तक सूखने दें। ये उपाए रोज करने से आपके डार्क सर्कल को ठीक हो जाएंगे।

ठंडा दूध

ठंडे दूध में रुई को भिगोकर अपनी आंखों में लगा लें और उसे कम से कम 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके उपयोग से डार्क सर्कल की समस्या को दूर कर सकते हैं।

एलोवेरा का रस

रात को सोते समय आप फेस को अच्छे से धोने के बाद एलोवेरा का रस आंखों के नीचे लगाने से भी डार्क सर्कल कम होते हैं।

शहद और नींबू का रस

दोनों का रस दूध में मिलाएं कर लगाएं और इसे कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

 

यह भी पढ़े: BOLLYWOOD: एनिमल की सफलता पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?