Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • शरीर को अंदर से सड़ा देता है ये फंगस, हवा में फैला…नाक से फेफड़ों तक पहुंचा, कलियुग के सबसे खौफनाक इनफेक्शन से कैसे बचें?

शरीर को अंदर से सड़ा देता है ये फंगस, हवा में फैला…नाक से फेफड़ों तक पहुंचा, कलियुग के सबसे खौफनाक इनफेक्शन से कैसे बचें?

Deadly Fungus Eating Human Body: साल 2025 में हर तरफ से तबाही की खबरें सुनाई दे रही हैं। इस साल फिर से फैले कोरोना संक्रमण के बीच एक फंगस इंफेक्शन ने हाहाकार मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि ये फंगस इंसान के शरीर को अंदर से खा जाने की ताकत रखता है। […]

Deadly Fungus Eating Human Body: घातक फंगस (AI Representation)
inkhbar News
  • Last Updated: June 16, 2025 13:09:25 IST

Deadly Fungus Eating Human Body: साल 2025 में हर तरफ से तबाही की खबरें सुनाई दे रही हैं। इस साल फिर से फैले कोरोना संक्रमण के बीच एक फंगस इंफेक्शन ने हाहाकार मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि ये फंगस इंसान के शरीर को अंदर से खा जाने की ताकत रखता है। इसके बारे में विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए इसके विकराल रूप के बारे में जानकारी दी है। दावा किया जा रहा है कि इंसानी शरीर को खोखला करने वाले ये फंगस हवा में फैला हुआ है और चुपके से नाक के रास्ते अंदर जा रहा है।

क्या है ये Fungus?

वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक घातक फंगस के बारे में चेताया है जो इंसानी शरीर के टिश्यूज को अंदर से सड़ा सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये अमेरिका में तेजी से फैल रहा है और तापमान बढ़ने के साथ हालात और भी बदतर होने वाले हैं। इस फंगस का नाम ‘एस्परगिलस फ्यूमिगेटस’ बताया जा रहा है, जिससे बचना लगभग नामुमकिन है। हवा में फैलने वाले इस फंगस के बीजाणु इतने छोटे होते हैं कि इंसानी आंखों को दिखाई नहीं देते और सांस के साथ शरीर में घुस जाते हैं।

रात को सोते समय दिखने वाले ये संकेत चीख-चीखकर बताते हैं कि किडनी हो गई है खराब! भूलकर भी किया इग्नोर तो सड़ जाएगा गुर्दा!

कैसे मौत के पास ले जाता ये है फंगस?

इसके बाद फेफड़ों में संक्रमण फैलता है और शरीर को कमजोर बनाकर ऑर्गन फेलियर और आखिर में मौत का कारण बनता है। कैंसर, अस्थमा या एचआईवी के रोगियों में इसका तेजी से असर दिखाई देता है। डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों ने पाया है कि फ्लोरिडा, लुइसियाना, टेक्सास, जॉर्जिया और कैलिफोर्निया जैसे अमेरिका के गर्म, ह्यूमिड और फार्मिंग वाले इलाकों में ये फंगस तेजी से फैल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका में ये बीमारी रिपोर्ट लायक नहीं है इसलिए इसके डीटेल्स ट्रैक नहीं किए जा सकते।

जामुन के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, कर सकता है जहर का काम, धीरे-धीरे सेहत को कर देंगा बर्बाद, अभी हो जाएं सावधान वरना…?

कैसे बचें?

डॉक्टर्स ने बताया है कि इस जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें इस इन्फेक्शन से बचने के लिए मिट्टी, बागवानी और फफूंद वाले वातावरण से बचना चाहिए और धूल भरे इलाकों में मास्क पहनना चाहिए। बता दें कि मानव शरीर को सड़ा देने वाला ये फंगस नम वातावरण में पनपता है और खाद के ढेर में 120 डिग्री फारेनहाइट से ऊपर के तापमान पर भी जीवित रहता है। जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि हुई है और इसके कारण मानव शरीर के अंदर फंगस का जीवित रहना आसान हो रहा है।

Tags

infection