Inkhabar

करी पत्ते का जूस पीने से होता है वजन कम, जानें अद्भुत फायदे

नई दिल्ली: करी पत्ते के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। करी पत्ता कई सारे पोषक तत्व के गुणों से परिपूर्ण होता है। वजन को कम करने के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन करना लाभदायक होता है। करी पत्ते का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही […]

lose weight
inkhbar News
  • Last Updated: August 19, 2022 12:01:07 IST

नई दिल्ली: करी पत्ते के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। करी पत्ता कई सारे पोषक तत्व के गुणों से परिपूर्ण होता है। वजन को कम करने के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन करना लाभदायक होता है।

करी पत्ते का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। करी पत्ता कई सारे पोषक तत्व के गुणों से परिपूर्ण होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी1, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-डायबिटिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायता करता हैं। लेकिन करी पत्ते की तरह ही इसके जूस का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। करी पत्ते का जूस पीने से वजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में खून बढ़ाने में भी सहायता करता है। तो आइए जानते हैं…

खून बढ़ाने में लाभदायक

शरीर में खून बढ़ाने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। करी पत्ते में आयरन और फास्फोरस की मात्रा होती है जो खून बढ़ाने में सहायता करती है। इससे एनीमिया का खतरा भी कम रहता है।

वजन कम करने में लाभदायक

वजन कम करने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे तत्व होते हैं जो वजन को कम करने में काफी सहायता करता है।

दिल स्वस्थ बनाए रखने में लाभदायक

दिल स्वस्थ बनाए रखने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। करी पत्ते में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के परिपूर्ण गुण होते हैं जो दिल स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता हैं।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभदायक

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए करी पत्ते का जूस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। करी पत्ते में एंटी-डायबिटिक के गुण होते हैै जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी सहायता करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में दिए गए सुझाए और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। इनखबर इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर! डॉक्टर्स ने दे दिया जवाब, बस दुआओं का सहारा