Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • धीरे-धीरे शरीर को अंदर से सड़ा-गला देंगे ये 5 फूड आइटम्स, तुरंत छोड़ने में ही होगी भलाई, वरना पछताने का भी नहीं मिलेगा मौका!

धीरे-धीरे शरीर को अंदर से सड़ा-गला देंगे ये 5 फूड आइटम्स, तुरंत छोड़ने में ही होगी भलाई, वरना पछताने का भी नहीं मिलेगा मौका!

Food Items Act As Slow Poison: घर में पके खाने को अक्सर लोग हेल्दी मानते हैं। लेकिन क्या आपको जानते हैं घर पर बना खाना भी अनहेल्दी हो सकता है।

Food Items Act As Slow Poison
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 16:57:00 IST

Food Items Act As Slow Poison: घर में पके खाने को अक्सर लोग हेल्दी मानते हैं। लेकिन क्या आपको जानते हैं घर पर बना खाना भी अनहेल्दी हो सकता है। जी हां, घर का खाना हमेशा पौष्टिक नहीं होता। आइए जानते हैं किचन में रखी ऐसी 5 चीजों के बार में जो आपके शरीर में धीमे जहर जैसा काम करती है।

मैदा

छोले भटूरे और मोमोज खाए के बिना तो आजकल लोगों का दिन ही नहीं कटता। लेकिन मैदे से बनने वाले ये स्वादिष्ट व्यंजन आपको गंभीर बीमारियां दे सकती हैं। मैदा आपके लिए पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच, पेट फूलना और यहां तक ​​कि सीलिएक रोग भी पैदा कर सकता है।

ब्लड प्रेशर से लेकर कैंसर तक…सभी रोगों का परमानेंट इलाज है ये पिद्दी सा हरा मसाला! बस जान लें सेवन का सही तरीका और फिर देखें कमाल

तेल

अधिक तेल के सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्रेस्ट/ओवेरियन कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अस्वस्थ वजन और जोड़ों के दर्द समेत कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

नमक

सब्जियों से लेकर स्नैक्स तक, नमक के बिना सब कुछ फीका लगता है। रसोई में मौजूद इस एक तत्व का अगर ज्यादा सेवन किया जाए तो यह आपकी सेहत के लिए धीमा जहर बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक में सोडियम होता है, जिसका अधिक सेवन ब्लड प्रेशर लेवल को प्रभावित करके हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति को रोजाना 5 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए।

सफेद ब्रेड

अधिक मात्रा में सफेद ब्रेड का सेवन करने से लोगों में कोलेस्ट्रॉल और अपच की समस्या हो सकती है। सफेद ब्रेड रिफाइंड आटे से बनती है जिसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल की कमी होती है। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ सकता है और पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

चीनी

चीनी का अधिक सेवन शरीर में धीमे जहर का काम करता है। चीनी को बनाते समय इसे काफी हद तक रिफाइंड किया जाता है, जिससे इसमें मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसमें मौजूद अतिरिक्त कैलोरी ब्लड शुगर बढ़ा सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट्स मोटापे का कारण भी बन सकते हैं।

इंसान तो छोड़ो बरेली में 5 बंदरों के साथ हुई हैवानियत, दुकानदारों ने ही किया ऐसा घिनौना काम, सुन कानों से निकलने लगेगा खून

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags