Hari Elaichi Chabane Ke Fayde: रोजाना सुबह खाली पेट 2 हरी इलायची चबाने से शरीर को कई गंभीर समस्याओं से राहत मिल सकती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद शर्मा के अनुसार, यह छोटा सा मसाला सिर्फ खाने में स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद चमत्कारी साबित हो सकता है। लगातार 7 दिनों तक इलायची का खाली पेट सेवन करने से पेट की गैस, कब्ज, खट्टी डकार, नींद की समस्या और ल्यूकोरिया जैसी तकलीफों में राहत मिलती है।
इलायची में हैं ढेरों गुण
डॉ. शर्मा के मुताबिक इलायची में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। जिन लोगों को पेट दर्द, जलन और गैस की समस्या रहती है, उनके लिए इलायची का सेवन सुबह-सुबह रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही यह कब्ज से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित होती है। महिलाओं के लिए यह खास तौर पर उपयोगी है। ल्यूकोरिया जैसी समस्या में रोज सुबह दो इलायची चबाकर ऊपर से पानी पीना काफी लाभदायक होता है। वहीं जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती, वे अगर सोने से पहले इलायची खाएं तो उन्हें गहरी नींद मिल सकती है।
क्या है सेवन का सही तरीका?
डॉक्टर बताते हैं कि इलायची इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। मुंह में छाले होने पर इसका पाउडर लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा हिचकी रोकने में भी यह कारगर मानी जाती है। स्किन ग्लो के साथ-साथ बालों की सेहत सुधारने और वजन कम करने में भी इलायची असरदार है। इलायची का सेवन करने का तरीका भी बेहद सरल है। सुबह उठकर 2 हरी इलायची चबा लें और फिर एक गिलास सादा पानी पी लें। इस आसान से उपाय को कुछ दिनों तक लगातार अपनाने से शरीर में इसके फायदे खुद-ब-खुद नजर आने लगते हैं। डॉक्टर शर्मा ने इस देसी उपाय को दवाओं का प्राकृतिक विकल्प बताया है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बना सकता है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।