Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • माधुरी दीक्षित और पति डॉक्टर नेने की हेल्थ टिप्स, नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

माधुरी दीक्षित और पति डॉक्टर नेने की हेल्थ टिप्स, नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल के वीडियो शेयर करती हैं।

Health tips Madhuri Dixit husband Nene things not eaten breakfast
inkhbar News
  • Last Updated: July 31, 2024 17:48:58 IST

Health Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल के वीडियो शेयर करती हैं। उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी हेल्थ टिप्स और सेहत से जुड़े वीडियो शेयर कर लोगों को जागरूक करते रहते हैं।

डॉक्टर नेने का वायरल वीडियो

हाल ही में डॉक्टर नेने ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ब्रेकफास्ट के बारे में खास टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेकफास्ट में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए और इससे शरीर पर क्या नुकसान होते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Shriram Nene (@drneneofficial)

डॉक्टर नेने की सलाह

व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड खाने से मोटापा, दिल की बीमारी और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इसमें कई प्रकार के शुगर मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

शुगरी सीरियल्स

शुगरी सीरियल्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है। इन्हें खाने से हाई ब्लड लिपिड लेवल्स और दिल की बीमारी हो सकती है।

फलों का जूस

खाली पेट फलों का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे शुगर स्पाइक हो सकता है और दांतों तथा पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ताजे फल फाइबर से भरपूर होते हैं और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, लेकिन जूस में फाइबर की कमी होती है।

प्रोसेस्ड मीट

ब्रेकफास्ट में प्रोसेस्ड मीट नहीं खाना चाहिए। इससे हाई बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

स्वीटेंड योगर्ट

योगर्ट सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन स्वीटेंड योगर्ट नहीं। खाली पेट स्वीटेंड योगर्ट खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे अच्छे बैक्टीरिया पेट के एसिड्स की वजह से खत्म हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: World Lung Cancer Day: क्या महामारी कोविड के बाद बढ़ गए लंग कैंसर के मामले?