Inkhabar

अगर दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझिए आपको है लिवर कैंसर, जानिए ये खतरे से भरे संकेत

नई दिल्ली: लिवर में कैंसर होने का संकेत शरीर में कई समस्याओं के रूप में आते है, हालांकि ये संकेत आने पर नजर अंदाज करने की जगह गंभीरता से लेकर जांच करानी चाहिए। कैंसर के लक्षण स्पष्ट रूप से पहचानना काफी मुश्किल होता हैं, क्योंकि किसी भी कैंसर के संकेत शुरुआती समय में आम बीमारियों […]

liver cancer
inkhbar News
  • Last Updated: August 30, 2022 14:31:35 IST

नई दिल्ली: लिवर में कैंसर होने का संकेत शरीर में कई समस्याओं के रूप में आते है, हालांकि ये संकेत आने पर नजर अंदाज करने की जगह गंभीरता से लेकर जांच करानी चाहिए।

कैंसर के लक्षण स्पष्ट रूप से पहचानना काफी मुश्किल होता हैं, क्योंकि किसी भी कैंसर के संकेत शुरुआती समय में आम बीमारियों से होते हैं। अगर इन आम संकेतों को पहचानने में भूल हो और समय पर जांच न कराई जाए तो ये तेजी से बढ़ने लगते हैं। लिवर कैंसर के पहले स्टेज के संकेत काफी सामान्य होते हैं।

अमेरिकन कैंसर सोसायटी ने लिवर कैंसर के 3 संकेतों के बारे में कहा है जो देखने में बहुत सामान्य है लेकिन ये कैंसर का खतरा उत्पन्न करते हैं। अगर ऐसे संकेत नजर आए तो इसका मतलब कैंसर ही नहीं होगा, लेकिन इसकी जांच करना बहुत जरूरी है। ताकि जोखिम होने से बचा जा सके।

लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण

1. बिना किसी कारण के वजन का कम होते जाना।

2. भूख का अचानक से कम होते जाना।

3. बिना खाए पेट का भरा-भरा महसूस होना।

ये तीन संकेत लिवर की गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

लिवर कैंसर के अन्य संकेत

1. कुछ भी खाने या बिना खाए उलटी आना।

2. लिवर में सूजन दाहिनी ओर की पसलियों के नीचे दर्द का महसूस होते रहना।

3. बढ़ी हुई प्लीहा, बाईं ओर की पसलियों के नीचे महसूस होना।

4. पेट में दर्द होने पर दाहिने कंधे तक जाए।

5. पेट में पानी का भरना।

6. स्किन पर खुजली या ड्राइनेस होना।

7. त्वचा और आंखों का पीला होते जाना।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में दिए गए सुझाए और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। इनखबर इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

IND vs PAK: मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के आते ही टीम से बाहर हुआ ये बेहतरीन खिलाड़ी, करियर पर लगी तलवार

Tags