Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • क्या आपके भी पेट में बन रहा 9 किलो का ट्यूमर, इन शुरूआती साइन को न करें इग्नोर, वरना जान से धोना पड़ेगा हाथ

क्या आपके भी पेट में बन रहा 9 किलो का ट्यूमर, इन शुरूआती साइन को न करें इग्नोर, वरना जान से धोना पड़ेगा हाथ

ट्यूमर या नियोप्लाज्म असामान्य कोशिकाओं का एक समूह होता है, जो शरीर में बनता है। ये असामान्य रूप से बढ़ने वाली गांठें हैं, जो कई बार कैंसर का रूप भी हो सकती हैं। इनमें अगर पुरानी कोशिकाएं मर जाती हैं, तो तुरंत नई कोशिकाएं बन जाती हैं। इसमें डीएनए भी क्षतिग्रस्त हो जाता है।

Tumour
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2024 12:08:17 IST

नई दिल्लीः ट्यूमर शरीर में असामान्य और अनियंत्रित तरीके से बनने वाली गांठ होती है। यह कोशिकाओं की ज्यादा बड़े होने के कारण होता है। ट्यूमर ऊतकों, ग्रंथियों, अंगों, त्वचा और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। ये आकार में बड़े और छोटे दोनों हो सकते हैं। एक व्यक्ति को एक या उससे अधिक ट्यूमर हो सकते हैं। हाल ही में एम्स में एक सर्जरी की गई है, जिसमें डॉक्टरों ने 49 वर्षीय महिला के शरीर से 9 किलो का ट्यूमर निकाला है। इस सर्जरी में डॉक्टरों को 10 घंटे से अधिक का समय लगा। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में और कैसे होता है ट्यूमर।

ट्यूमर क्या होता है?

ट्यूमर या नियोप्लाज्म असामान्य कोशिकाओं का एक समूह होता है, जो शरीर में बनता है। ये असामान्य रूप से बढ़ने वाली गांठें हैं, जो कई बार कैंसर का रूप भी हो सकती हैं। इनमें अगर पुरानी कोशिकाएं मर जाती हैं, तो तुरंत नई कोशिकाएं बन जाती हैं। इसमें डीएनए भी क्षतिग्रस्त हो जाता है।

ट्यूमर बनने के कारण

कोशिकाओं में होने वाले जीन परिवर्तनों के कारण ट्यूमर बन सकता है। इसके अलावा प्रदूषण, रासायनिक गैस, तंबाकू और शराब के सेवन से ट्यूमर बनता है। अगर आपके परिवार में कैंसर या ट्यूमर के सक्रिय मामले रहे हैं, तो इसके कारण भी ट्यूमर बन सकता है। कुछ हार्मोनल असंतुलन के कारण भी ट्यूमर बन सकता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ-साथ कुछ वायरस और बैक्टीरिया भी ट्यूमर को बनने में मदद करते हैं।

ट्यूमर के लक्षण

शरीर के किसी हिस्से में गांठ या सूजन महसूस होना।

अचानक वजन कम होना।

थकान या कमजोरी महसूस होना।

ट्यूमर के नसों, हड्डियों या अंगों पर दबाव पड़ने पर दर्द महसूस होना।

सांस लेने में कठिनाई।

मल और मूत्र में रक्तस्राव।

कब्ज, दस्त या पेट दर्द।

ट्यूमर से बचाव के उपाय

ट्यूमर से बचने के लिए आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। ट्यूमर से बचने के लिए संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्ज़ियां और साबुत अनाज शामिल हों और ज़्यादा कैलोरी और तले हुए खाने से बचें। खानपान के साथ रोज व्यायाम करें और धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें। साथ ही मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करें। इसके लिए आप ध्यान, योग और गहरी सांस ले सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- सेहत के साथ दांतों की अच्छी हेल्थ के लिए रोजाना खाएं ये सुपरफूड, फायदे देखकर नहीं होगा यकीन

महिला ने पहनी सलवार कमीज तो ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, दे दी इतनी बड़ी सजा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश