Inkhabar

इसबगोल से होता है पेट की समस्याओं का अद्भुत फायदा, जानें अन्य लाभ

नई दिल्ली: इसबगोल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसबगोल फाइबर से परिपूर्ण होती है जो पेट के अलावा भी कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायता करती है। इसबगोल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने मे भी सहायता करता है। इसबगोल का इस्तेमाल करने से सेहत को […]

isabgol
inkhbar News
  • Last Updated: August 26, 2022 14:39:34 IST

नई दिल्ली: इसबगोल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसबगोल फाइबर से परिपूर्ण होती है जो पेट के अलावा भी कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायता करती है। इसबगोल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने मे भी सहायता करता है।

इसबगोल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद में इसबगोल का प्रयोग औषधियों के रूप में भी किया जाता है। इसबगोल की भूसी सफेद होती है। भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण इसबगोल को पेट से जुड़ी और कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मदद करता है. लेकिन इसबगोल की भूसी पेट के अलावा भी कई सारे स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायता करती है। इसबगोल वजन को कम करने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायता करता है। तो आइए जानते हैं…

पेट के लिए लाभदायक

पेट के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसबगोल में फाइबर परिपूर्ण मात्रा में होता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। इसबगोल पेट में मौजूद अतिरिक्त पानी को तेजी से सोख लेता है जिससे पाचन प्रणाली सक्रिय हो जाती है। साथ ही ये आंतों की कार्य प्रक्रिया को तीव्र करता है जिससे मल त्याग ठीक रहता है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इसबगोल के साथ दही का सेवन करना लाभदायक होता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभदायक

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसबगोल में जिलेटिन की मात्रा मौजूद होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायता करता है। इसबगोल ग्लूकोज के टूटने के अवशोषण को रोकता है।

दिल को स्वस्थ रखने में लाभदायक

दिल को स्वस्थ रखने के लिए इसबगोल का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि इसबगोल शरीर में ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने का कार्य करता है। ये दिल की मांसपेशियों को मजबूत के अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना