Inkhabar

बीयर पीने वालों को ज्यादा काटते हैं मच्छर! स्टडी में सामने आईं ये अनोखी बात

देश में मानसून के आगमन के साथ ही कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। इसके कारण राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया है,

Mosquitoes bite beer drinkers more unique fact came to light study
inkhbar News
  • Last Updated: July 17, 2024 16:44:53 IST

नई दिल्ली: देश में मानसून के आगमन के साथ ही कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। इसके कारण राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बीयर पीने वाले लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

बारिश और मच्छरों का प्रकोप

बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लोग मच्छरों से बचने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन एक हालिया स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि बीयर पीने वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

मच्छर क्यों काटते हैं?

मच्छरों की 3500 से ज्यादा प्रजातियां होती हैं, जिनमें से केवल कुछ मादा मच्छर ही इंसानों को काटती हैं। मादा मच्छर को अपने अंडों के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है, जो उन्हें इंसानों के खून से मिलती है। यही कारण है कि मच्छर लोगों की त्वचा पर सुई जैसे डंक से खून चूसते हैं। मच्छर के काटने से त्वचा पर खुजली, सूजन और गंभीर इंफेक्शन हो सकता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां हैं।

किन लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर?

अमेरिका की न्यू मैक्सिको स्टेट यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर डॉ. जगदीश खूबचंदानी ने बताया कि कुछ स्टडी में मच्छरों के इंसानों के प्रति आकर्षित होने के कारणों पर चर्चा की गई है। इन कारणों में शामिल हैं:

  1. शरीर की गंध: शरीर की गंध मच्छरों को आकर्षित करती है।

2. स्किन का कलर और टेंपरेचर: डार्क स्किन और उच्च तापमान वाले लोग मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करते हैं।

3. त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया: त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया भी मच्छरों को आकर्षित करते हैं।

4. गर्भवती महिलाएं: गर्भवती महिलाओं को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

5. कार्बन डाइऑक्साइड: इंसानों द्वारा छोड़ी जाने वाली कार्बन डाइऑक्साइड मच्छरों को आकर्षित करती है।

6. शराब और डाइट: शराब और खासतौर पर बीयर पीने वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

बीयर पीने वालों को ज्यादा खतरा क्यों?

कुछ स्टडी में यह भी सामने आया है कि जिनका ब्लड ग्रुप A होता है, उन्हें कम मच्छर काटते हैं, जबकि जिनका ब्लड ग्रुप O होता है, उन्हें सबसे ज्यादा मच्छर काटते हैं। बीयर पीने वाले लोगों की तरफ मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसका कारण माना जाता है कि बीयर पीने से शरीर में एक खास गंध उत्पन्न होती है, जो मच्छरों को आकर्षित करती है।

मच्छरों से बचने के उपाय

मच्छरों से बचने का एक उपाय हल्के रंग के कपड़े पहनना हो सकता है। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छर भगाने वाले उत्पादों का प्रयोग करें। इस तरह, बीयर पीने वाले लोगों को मच्छरों से ज्यादा सतर्क रहना चाहिए और बचाव के उपाय अपनाने चाहिए।

 

ये भी पढ़ें: बारिश से बचकर खंभे पर चढ़ा अजगर, करंट लगते ही हो गई मौत