Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है आलू का रस, पेट से जुड़ी कई समस्याओं को करता है दूर

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है आलू का रस, पेट से जुड़ी कई समस्याओं को करता है दूर

नई दिल्ली: आलू के रस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आलू का रस कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से परिपूर्ण होता है। आलू का रस इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के […]

Potato juice is beneficial in strengthening immunity
inkhbar News
  • Last Updated: August 22, 2022 14:06:40 IST

नई दिल्ली: आलू के रस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आलू का रस कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से परिपूर्ण होता है। आलू का रस इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है।

आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सभी सब्जियों के साथ किया जा सकता है। आलू कई सारे पोषक तत्व के गुणों से परिपूर्ण होता है। लेकिन आलू की तरह इसके रस का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आलू के रस में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स और फॉस्फोरस जैसे तत्त्व होते हैं जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायता करता हैं। आलू के रस का सेवन करने से दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायता करता है। ये गठिया की समस्‍या से भी राहत दिलाने में सहायता करता है। तो आइए जानते हैं…

पेट की समस्याओं को दूर करने में लाभदायक

पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। आलू के रस में फाइबर के गुण होते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। ये पेट के अल्सर को बढ़ने से रोकने में भी सहायता करता है। इसके अलावा आलू के रस का सेवन करने से पेट की जलन से भी आराम मिलती है।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में लाभदायक

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। आलू के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायता करता है।

दिल की बीमार‍ियों से बचाने में लाभदायक

दिल की बीमारियों से बचने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि आलू के रस में कई ऐसे तत्व होते हैं जो दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायता करता है। इसका सेवन करके अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं। इसके अलावा ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

गठिया की समस्‍या को कम करने में लाभदायक

गठिया की समस्‍या को कम करने के लिए आलू के रस का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। क्योंकि आलू के रस का सेवन करने से यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है जो गठिया की सूजन को कम करने में सहायता करता है। साथ ही ये दर्द व सूजन से भी राहत दिलाने में सहायता करता है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना