Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • कलियुग की संजीवनी है ये लाल कांटे वाला फल! सेवन करते ही बदल जाएगा आपका रंग-रूप, इन 3 बिमारियों का भी जड़ से करता है खात्मा

कलियुग की संजीवनी है ये लाल कांटे वाला फल! सेवन करते ही बदल जाएगा आपका रंग-रूप, इन 3 बिमारियों का भी जड़ से करता है खात्मा

Rambutan Fruit Benefits: रामबुतान (Rambutan) एक अनोखा फल है, जो अपने विशिष्ट स्वाद और अनूठी बनावट के लिए जाना जाता है।

Rambutan Fruit Benefits
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2025 17:15:24 IST

Rambutan Fruit Benefits: रामबुतान (Rambutan) एक अनोखा फल है, जो अपने विशिष्ट स्वाद और अनूठी बनावट के लिए जाना जाता है। मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों में यह फल बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसका नाम मलय भाषा के शब्द ‘रम्बूट’ से लिया गया है, जिसका मतलब ‘बाल’ होता है। यह नाम इस फल की बाहरी सतह पर मौजूद बालों जैसी संरचना के कारण पड़ा। वैज्ञानिक रूप से इसे नेफेलियम लैपेसियम के नाम से जाना जाता है।

तीखा होता है फल का स्वाद

रामबुतान का फल लाल और बहार से नुकीला होता है. इसके अंदर सफेद, रसदार गूदा होता है, जिसका स्वाद मीठा और हल्का तीखा होता है। इस फल में लीची की तरह बीज पाया जाता है, जिसे निकालकर गूदे का सेवन किया जाता है। रामबुतान विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

सावधान! कहीं ये बढ़ती गर्मी छीन न ले आपकी आंखों की रौशनी, धीमे-धीमे बना देगी अंधा! तुरंत जान लें बचने के उपाय

रामबुतान के फायदे

  • इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा को निखारता है और कोशिकाओं को सक्रिय करता है।
  • फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है।
  • इसमें पोटेशियम की मौजूदगी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है और दिल की सेहत को बनाए रखती है।
  • कम कैलोरी और फाइबर युक्त रामबुतान वजन घटाने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है।

स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद लाभकारी

यह फल न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद लाभकारी है। इसे खाने के बाद व्यक्ति का शरीर स्वस्थ होने के साथ-साथ त्वचा पर भी प्रभाव डालता है। वहीं इसे ताजे रूप में सेवन करने की सलाह देते हैं ताकि इसके पोषक तत्व पूरी तरह से मिले।

कैकेयी से लेकर शूर्पणखा तक…रणबीर कपूर की 835 करोड़ की ‘रामायण’ में किसको मिला कौन सा किरदार? नाम जान दंग रह जाएंगे आप

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।