Inkhabar

खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद होते है कच्चे खजूर, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: कच्चे खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कच्चे खजूर कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से परिपूर्ण होते है। कच्चे खजूर खून की कमी और पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायता करते है। खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पके खजूर […]

raw dates
inkhbar News
  • Last Updated: August 28, 2022 14:06:23 IST

नई दिल्ली: कच्चे खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कच्चे खजूर कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से परिपूर्ण होते है। कच्चे खजूर खून की कमी और पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायता करते है।

खजूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पके खजूर की तरह ही कच्चे खजूर का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है। कच्चे खजूर में विटामिन बी6, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम के अलावा कई अन्य मिनरल्स गुण पाए जाते है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायता करते है। खून की कमी को दूर करने के लिए कच्चे खजूर का सेवन करना लाभदायक होता है। साथ ही कच्चे खजूर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायता करते है। तो आइए जानते है…

खून की कमी को दूर करने में लाभदायक

खून की कमी को दूर करने के लिए कच्चे खजूर का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। कच्चे खजूर में आयरन की परिपूर्ण मात्रा होते है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के सामान्य स्तर को बनाए रखने में सहायता करते है। जिससे खून की कमी को दूर करने में सहायता मिलती है।

पेट के लिए लाभदायक

पेट के लिए कच्चे खजूर का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। कच्चे खजूर में फाइबर की मात्रा भरपूर होते है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। साथ ही ये कब्ज, गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है।

वजन कम करने में लाभदायक

वजन कम करने के लिए कच्चे खजूर का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। कच्चे खजूर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होता है। जिससे वजन को कम करने में सहायता मिलती है। वजन कम करने लिए कच्चे खजूर का सेवन जरूर करें।

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ये होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कप्तान रोहित इन खिलाड़ियों को टीम में देंगे मौका

Asia Cup 2022: गांगुली ने कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दी बड़ी चेतावनी, कहा- ‘अब बनाने होंगे रन’