Remedies To Relieve Constipation: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का एक घरेलू नुस्खा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कब्ज, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए यह देसी इलाज रामबाण साबित हो रहा है। महाराज का दावा है कि यह नुस्खा न केवल कब्ज को जड़ से खत्म करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इंस्टाग्राम पर ‘jdhealth_’ नामक पेज पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें उन्होंने कब्ज से राहत पाने का एक बेहद सरल और असरदार तरीका बताया है। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, और हजारों लोग इसे आजमा चुके हैं।
इस नुस्खे में बस तीन चीजों की जरूरत है। इसमें एक चम्मच छोटी हरड़, एक से डेढ़ चम्मच इसबगोल की भूसी और करीब ढाई सौ ग्राम बिना चीनी वाला दूध। इन तीनों को एक कटोरी में अच्छे से मिलाकर रात को सोने से पहले सेवन करना है। महाराज का कहना है कि इस उपाय को लगातार 8 से 10 दिन तक करने से पेट अच्छी तरह से साफ होने लगता है और अपच की समस्या भी खत्म हो जाती है। खास बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
इस नुस्खे की दो प्रमुख सामग्रियां हैं। इसमें छोटी हरड़ और इसबगोल आयुर्वेद में पहले से ही जानी-पहचानी औषधियां हैं। छोटी हरड़ पीले रंग का फल होता है, जिसे हरण भी कहा जाता है। यह पाचन तंत्र को सुधारने, एलर्जी दूर करने, पेट की एसिडिटी कम करने, और बलगम को साफ करने में मददगार मानी जाती है। गले या पेट में छाले होने पर भी यह बेहद फायदेमंद मानी जाती है। वहीं इसबगोल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो मल को नरम कर आंतों की सफाई करता है। यह न सिर्फ कब्ज से राहत दिलाता है, बल्कि पाचन सुधारने, वज़न घटाने और बवासीर जैसी समस्याओं में भी कारगर होता है। साथ ही यह लीवर को भी मज़बूत बनाता है।
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, कब्ज की समस्या सिर्फ दवा या घरेलू उपाय से नहीं, बल्कि जीवनशैली में बदलाव से भी दूर की जा सकती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक, दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना, हरी सब्ज़ियों और फलों से भरपूर आहार, 7 से 8 घंटे की नींद और योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना, कब्ज से हमेशा के लिए निजात दिला सकता है। कुल मिलाकर, प्रेमानंद महाराज का यह नुस्खा उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है जो सालों से कब्ज जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगर आप भी पेट की गड़बड़ियों से परेशान हैं, तो इस देसी उपाय को एक बार जरूर आजमाएं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।