Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • शरीर को कंकाल बना कर छोड़ती है इस विटामिन की कमी, चूस-चूसकर निचोड़ लेगी मांसपेशियां का दम, शाकाहारी लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक!

शरीर को कंकाल बना कर छोड़ती है इस विटामिन की कमी, चूस-चूसकर निचोड़ लेगी मांसपेशियां का दम, शाकाहारी लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक!

Symptoms Of B12 Deficiency: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर जरूरी विटामिन की सही मात्रा में मौजूदगी बेहद जरूरी होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन बी12, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, नर्वस सिस्टम और डीएनए से जुड़े अहम कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन समस्या यह है कि यह […]

Symptoms Of B12 Deficiency
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 11:39:33 IST

Symptoms Of B12 Deficiency: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर जरूरी विटामिन की सही मात्रा में मौजूदगी बेहद जरूरी होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन बी12, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, नर्वस सिस्टम और डीएनए से जुड़े अहम कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन समस्या यह है कि यह विटामिन मुख्य रूप से नॉनवेज फूड्स में पाया जाता है, जिससे शाकाहारी लोगों में इसकी कमी आम हो गई है।

विटामिन बी12 की कमी शरीर को बनाती है खोखला

अगर इस विटामिन की पूर्ति सही समय पर नहीं की गई, तो यह शरीर को धीरे-धीरे अंदर से खोखला करने लगता है। इसके अभाव में स्ट्रोक, हार्ट अटैक और नसों की गंभीर समस्याएं तक हो सकती हैं, जो एक सामान्य इंसान को भी बिस्तर पर लाकर रख देती हैं। खास बात यह है कि बी12 की कमी के लक्षण अक्सर रात में ज्यादा उभरते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप रात को थकान के बाद बिस्तर पर जाने के बावजूद मांसपेशियों में अकड़न, ऐंठन या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो यह बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। वहीं, बार-बार सिरदर्द होना, विशेष रूप से रात में, भी इसी की चेतावनी हो सकती है।

आज से बस 18 दिन बाद धरती पर फिर आएगी आफत! बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी से दुनियाभर में फैली दहशत, बुकिंग्स में हुई भारी गिरावट!

क्या हैं विटामिन बी12 की कमी के लक्षण?

इसके अलावा, जिन लोगों को रात के समय पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे गैस, कब्ज, मतली या दस्त, बार-बार परेशान करती हैं, उनके लिए भी यह अलार्मिंग संकेत हो सकता है। इससे नींद न आना या इंसोम्निया की समस्या भी उभर सकती है। कई मामलों में, सोते समय पैरों की नसों का तन जाना या खिंचाव महसूस होना भी एक साइलेंट सिम्प्टम माना गया है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप शाकाहारी हैं और इन लक्षणों को लंबे समय से महसूस कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द बी12 की जांच करवाना और इसकी भरपाई के लिए सप्लीमेंट या डॉक्टर की सलाह के अनुसार फूड्स को डाइट में शामिल करना जरूरी है।

Who is the richest? संजय कपूर, करिश्मा कपूर, नंदिता महतानी या प्रिया सचदेव… जानें इनकी नेट वर्थ!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।