Inkhabar

इन 7 चीजों से इतना बढ़ेगा खून कि खिल उठेगा शरीर, बाबा राम देव भी 30 साल से खा रहें

योग गुरु बाबा रामदेव ने कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनसे आपका हीमोग्लोबिन स्तर सिर्फ़ एक हफ़्ते में 7 से 14 g/dL तक बढ़ सकता है। इसके लिए इन चीजों का सेवन करना होगा।

Hemoglobin Food
inkhbar News
  • Last Updated: December 9, 2024 12:33:48 IST

नई दिल्ली: आज के खानपान के कारण हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी कारण आयरन की कमी, रक्तस्राव, पुरानी बीमारियां, सिकल सेल एनीमिया, थकान, कमजोरी, सांस फूलना और चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) में पाया जाता है जो शरीर में ऑक्सीजन को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाता है। हीमोग्लोबिन का स्तर पुरुषों में 13.8 से 17.2 g/dL, महिलाओं में 12.1 से 15.1 g/dL और बच्चों में 11 से 16 g/dL होना चाहिए।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या करें?

इसके लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। योग गुरु बाबा रामदेव ने कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिनसे आपका हीमोग्लोबिन स्तर सिर्फ़ एक हफ़्ते में 7 से 14 g/dL तक बढ़ सकता है। इसके लिए इन चीजों का सेवन करना होगा।

गाजर और चुकंदर का जूस

नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका हीमोग्लोबिन बढ़ सकता है, बाबा रामदेव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसका सुझाव दिया है।

शकरकंद का सेवन

सर्दियों में मिलने वाला शकरकंद हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और पाचन तंत्र को सही रखने का एक बेहतरीन उपाय है। आप शकरकंद को गैस पर भून सकते हैं या  उसकी भाजी बना सकते हैं या इसे कद्दूकस करके खा सकते हैं।

अंजीर और खजूर का सेवन करें

अंजीर और खजूर में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इनका नियमित सेवन करने से कमजोरी दूर हो सकती है। इसके अलावा सर्दियों में आप गुड़ भी खा सकते हैं जो आयरन का अच्छा स्रोत है।

गन्ने का जूस पिएं

सर्दियों में गन्ना आसानी से मिल जाता है और गन्ने का जूस भी कई जगहों पर मिलता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने का यह सबसे सस्ता तरीका है। रामदेव बाबा ने बताया कि गन्ने का जूस सुपर टॉनिक है।

लेमनग्रास होगा फायदेमंद

लेमनग्रास एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधा है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। यह आपको किसी भी नर्सरी से आसानी से मिल जाएगा।

Also Read- ‘काफिरों भाग जाओ, हिंदु महिलाओं को नंगा करके.., गुजरात में कट्टरपंथियों का कहर, Video देख…

सनातन में दम नहीं पूरी दुनिया अपना लेगी इस्लाम, हिंदुओं को गाली देकर पप्पू यादव…