Inkhabar
  • होम
  • स्वास्थ्य समाचार
  • यह छोटी सी फसल शरीर में जाते ही करेगी जादू, आचार्य बालकृष्ण ने बताया शुगर का रामबाण इलाज

यह छोटी सी फसल शरीर में जाते ही करेगी जादू, आचार्य बालकृष्ण ने बताया शुगर का रामबाण इलाज

अगर आपको अपने शुगर लेवल में कोई भी कंट्रोल देखने को नहीं मिल रहा है तो आचार्य बालकृष्ण ने डायबिटीज़ को इसके लिए चमत्कारी उपाय बताया है।

Sugar Control Tips
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2025 14:06:36 IST

नई दिल्लीः शुगर की मात्रा बढ़ जाये तो कई तरह की बीमारियां शरीर में अपना घर बनाने लग जाती हैं। डायबिटीज़ एक ऐसी समस्या है जिस से आमतौर पर आज पूरी दुनिया प्रवाभित हैं।डायबिटीज़ की समस्या अगर एक बार बढ़ जाये तो इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता हैं। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में शुगर के मरीजों को अपने स्वास्थ के साथ साथ अपने खानपान पर भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको अपने शुगर लेवल में कोई भी कंट्रोल देखने को नहीं मिल रहा है तो आचार्य बालकृष्ण ने डायबिटीज़ को इसके लिए चमत्कारी उपाय बताया है।

ये खाने से कंट्रोल रहता है शुगर

आचार्य बालकृष्ण ने “जौ” के बारे में बताया है जिसके रोजाना सेवन से शुगर लेवल नहीं बढ़ता। इसके अलावा “जौ” के सेवन से ख़ासी, किडनी और कई बिमारियों में भी राहत मिलती हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक 10 ग्राम जौ, 5 ग्राम तिल और 3 ग्राम मेथी को दरदरा कूट कर 500 ग्राम पानी में डालकर भिगो दें। सुबह इसे अच्छे से मसलकर छान ले और इस पानी को खाली पेट पिएं।अगर रोजाना आप खली पेट इसका सेवन करते हैं तो कई तरह की परेशानियां आपसे दूर रहेंगी।

खांसी में मिलेगी राहत

जो लोग खांसी से परेशान हैं। जौ  उनके लिए रामबाण इलाज है। जौ के पंचांग को जलाकर उसके राख़ का पाउडर बना कर रख लें। एक -एक ग्राम राख़ को सुबह और शाम शहद के साथ चाटें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से खांसी, कफ और बलगम से छुटकारा मिलता है। अगर पंचांग न मिले तो मात्र जौ के राख़ का भी सेवन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि अगर इस राख़ का सेवन पानी के साथ करते हैं तो पेशाब खुलकर होगा, जिससे किडनी की समस्या नहीं होगी।

मूत्र रोग के लिए रामबाण

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार जिसको पेशाब कम होता है, या पेशाब में जलन होती है या बार बार पेशाब की समस्या होती है, उनके लिए जौ का उपयोग बहुत ही रामबाण उपाए है। इसके लिए 10 ग्राम जौ, 5 ग्राम तिल और तीन ग्राम मेथी को मिट्टी के बर्तन में भिगोकर सुबह इसका सेवन करें। इसके रोजाना सेवन से शरीर की गर्मी निकल जाएगी और जलन और पेशाब की समस्यां खत्म हो जाएगी।

Also Read- फिल्म इमरजेंसी के नए ट्रेलर में दिखा कंगना का रौद्र रूप, इस दिन रिलीज होगी…

महाकुंभ 2025: अघोरी और साधु बाबा के लंबे बाल रखने के पीछे क्या है वजह