Worst Foods for Breakfast: सुबह का नाश्ता करना सेहत के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर नाश्ता अच्छा और पौष्टिक हो तो शरीर मे दिनभर एनर्जी रहता है। लेकिन अगर यह खराब हो तो सबकुछ उल्टा हो जाता है। आज हम आपको ऐसे 5 सबसे खराब नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, नही तो आप दिनभर पेट की समस्याओं से जूझते रहेंगे।
जा जानें कितने लोग अपनी सुबह की शुरुआत चाय और बिस्किट से साथ करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह तरीका बहुत ही गलत है। इससे शरीर को कोई पोषण नहीं मिलता, बल्कि खाली पेट आंतों को नुकसान पहुंचता है। इसकी जगह संतुलित भोजन के बाद ही थोड़ी चाय या कॉफी लें और बिस्किट की जगह नट्स या अंडे खाएं। इससे शरीर को असली पोषण मिलता है।
पित्त की पथरी के लिए जानलेवा हैं ये 5 Foods, आज ही करें परहेज, वरना डॉक्टर भी खड़े कर लेगा हाथ
सुबह दूध के साथ अनाज खाना कई लोगों का पसंदीदा नाश्ता होता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह “हेल्दी” नाश्ता उतना हेल्दी नहीं है, जितना इसे माना जाता है। दरअसल इसमें शुगर होती है और प्रोटीन लेवल कम होता है। इन्हें खाने से शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है, जिससे दिनभर एनर्जी लेवल कम रहता है।
ये 2 मुस्लिम देश कैसे बन गए दुश्मन से दोस्त?
इतना ही नहीं, ज़्यादातर लोग रिफाइंड गेहूं के आटे से बनी रोटी खाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए सबसे ज़्यादा खराब है। प्रोसेस्ड फिलिंग वाली रिफाइंड ब्रेड का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। इसके वजह से शरीर का ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है।
बहुत से लोग ऐसे भी है जो सुबह हल्का नाश्ता करना पसंद करते हैं और वे फलों का जूस और टोस्ट को अपना नाश्ता बना लेते हैं। लेकिन इसको हेल्दी नाश्ता बिल्कुल नहीं माना जाता। दरअसल ये दोनों ही चीज़ें शुगर का पावरहाउस हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर नहीं होता, जो शरीर में इंसुलिन बढ़ाता है। इसकी जगह साबुत फल खाना शुरू करें, जिससे आपको ज़्यादा फाइबर मिलेगा और आप हल्का महसूस करेंगे।
Trump ने फिर भारत के साथ खेला गंदा खेल, पाकिस्तान से इस सख्श को कार्यक्रम में बुलाया
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है