Inkhabar
  • होम
  • जॉब एंड एजुकेशन
  • बिहार सरकार का बड़ा फैसला, BPSC 71 भर्ती के लिए किया पदों में बंपर इजाफा,अब इतने पदों पर होंगी नियुक्तियां

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, BPSC 71 भर्ती के लिए किया पदों में बंपर इजाफा,अब इतने पदों पर होंगी नियुक्तियां

BPSC 71 Notification 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अब BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के जरिए कुल 1264 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में DSP के 14 पद भी शामिल हैं। आयोग ने […]

BPSC 71 Notification 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2025 18:30:51 IST

BPSC 71 Notification 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। अब BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के जरिए कुल 1264 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में DSP के 14 पद भी शामिल हैं। आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। पहली अधिसूचना 30 मई 2025 को 1250 पदों के लिए जारी की गई थी, जिसमें 100 सीनियर डिप्टी कलेक्टर और 79 FAO के पद भी शामिल थे।

क्लर्क और परिचारी की बहाली होगी

हाईस्कूल और इंटर स्कूलों में अनुकंपा के आधार पर क्लर्क और परिचारी की बहाली होगी। उधर, नीतीश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्लर्क और परिचारी संवर्ग में नियुक्ति के लिए दो नई नियमावली को मंजूरी दी है। इसके साथ ही क्लर्क और परिचारी का नया कैडर भी बनाया गया।

नई नियमावली में किये गये प्रावधान के अनुसार हाईस्कूल और इंटर स्कूलों में क्लर्क और नर्स संवर्ग के 50 प्रतिशत पदों की भर्ती अनुकंपा आधारित होगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत पद प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे।

RJD से मुख्यमंत्री का असली दावेदार होगा यह शख्स, बिहार चुनाव से पहले लालू यादव ने खोल दिए सारे पत्ते

BPSC 71 अधिसूचना 2025

कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ के अनुसारअनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी सरकारी, प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक, सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय सहित उत्क्रमित बालिका माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और नवस्थापित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों की नियुक्ति की प्रक्रिया करेगी।

RJD से मुख्यमंत्री का असली दावेदार होगा यह शख्स, बिहार चुनाव से पहले लालू यादव ने खोल दिए सारे पत्ते

Tags