Haryana Police Constable Bharti 2024: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5600 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 से ऑनलाइन शुरू होगी। उम्मीदवार 24 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार HSSC की ऑफिशल वेबसाइट hssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 15 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि राज्य में 36,000 नई भर्तियां की जाएंगी। इसके एक दिन बाद ही हरियाणा पुलिस कांस्टेबल का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा तक हिंदी और संस्कृति विषय पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन से अन्य विवरण देख सकते हैं।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, हरियाणा के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इससे छूट दी गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
पे स्केल लेवल 3, 21700/-
पुरुषों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ ढाई मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं, महिलाओं को 6 मिनट में एक किलोमीटर दौड़ना होगा।
उम्मीदवारों को CET के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को PST, PET, नॉलेज टेस्ट आदि चरणों से गुजरना होगा। हरियाणा ग्रुप सी की इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-
राष्ट्रीय बैंकों ने निकाली 4 हजार से अधिक वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई